इंदौर से श्रीनगर जाने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर करना पड़ा घंटों इंतज़ार
पाकिस्तान के आंतकी ठिकानों पर हुई एयर स्ट्राइक के बाद देश के 11 विमानतलों पर उड़ानों का संचालन बंद कर दिया है। इंदौर से जम्मू और जोधपुर जाने वाली उड़ानें प्रभावित हुई है।
दोनो विमानों की टिकट बुकिंग कराने वाले यात्रियों को सुबह उड़ान निरस्त होने वाले मैसेज आए। इंदौर से दिल्ली होते हुए श्रीनगर के लिए भी उड़ान जाती है। श्रीनगर तक जाने के लिए जिन यात्रियों ने टिकट खरीदे थे। वे दिल्ली एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे। यह विमान रात को दिल्ली एयरपोर्ट पर जाता है और वहां से सुबह पांच बजे श्रीनगर के लिए उड़ान भरता है।
श्रीनगर, जम्मू के अलावा लेह, चंडीगढ़,बीकानेर, जोधपुर, अमृतसर भुज और जामनगर की उड़ानें भी निरस्त हुई है,क्योकि यह शहर पाकिस्तान के सीमा के करीबी शहरों में शामिल है। ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन आफ इंडिया (एमपी) के अध्यक्ष हेंमेद्र सिंह जादौन ने बताया कि विमान कंपनियों ने गुरुवार सुबह एडवाइजरी जारी की है। फिलहाल सिर्फ बुधवार की उड़ानें निरस्त की गई है। सीमावर्ती विमानतलों पर उड़ानों का संचालन बंद है। वहां जाने वाले विमान दूसरे शहरों में भी जाते है, इस कारण देश के अन्य शहरों की उड़ानें प्रभावित हुई है।
सुबह दिल्ली जाना था, उड़ान रद्द हो गई
श्रीनगर गए ग्वालियर निवासी वरिष्ठ पत्रकार ने बताया कि वे चार दिनों से श्रीनगर में है। गुरुवार सुबह श्रीनगर से दिल्ली के लिए टिकट बुक किए थे। फोन पर उड़ान निरस्त होने का मैसेज आया है। हादसे के बाद श्रीनगर में कई यात्री घूमने के लिए आए है। उनकी यात्रा भी प्रभावित हुई है। हमने सड़क मार्ग से जम्मू जाने का फैसला लिया है।

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह