MP BOARD RESULT: 10वीं में टॉप करने वाली छात्रा बनी सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल, 500/500 अंक किए प्राप्त
भोपाल: सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने एमपी बोर्ड 10वीं में टॉप किया है। उन्होंने 500 में से पूरे 500 यानी 100% अंक हासिल किए हैं। जानिए तैयारी की रणनीति। एमपी बोर्ड कक्षा 10 की टॉपर 2025 प्रज्ञा जायसवाल की मार्कशीट यहां देखें।
एमपी बोर्ड 10वीं की टॉपर
सिंगरौली की रहने वाली प्रज्ञा एक साधारण परिवार से हैं, लेकिन उनके सपने हमेशा बड़े थे। पढ़ाई के प्रति उनकी कड़ी मेहनत और लगन ने उन्हें आज प्रदेश में सबसे बड़ी उपलब्धि दिलाई है। वे 500 में से पूरे 500 अंक हासिल कर एमपी 10वीं बोर्ड 2025 की स्टेट टॉपर बन गई हैं।
पढ़ाई के दौरान ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहीं प्रज्ञा जायसवाल
एमपी बोर्ड 2025 की 10वीं की टॉपर प्रज्ञा जायसवाल का मानना है कि पढ़ाई में नियमितता सबसे जरूरी है। उन्होंने हर विषय को बराबर समय दिया। सोशल मीडिया और ध्यान भटकाने वाली चीजों से खुद को पूरी तरह दूर रखा। हर दिन एक सख्त स्टडी प्लान बनाया और उस पर लगातार काम किया।
क्या थी प्रज्ञा जायसवाल की तैयारी की रणनीति?
एमपी बोर्ड 10वीं की टॉपर प्रज्ञा जायसवाल ने हर दिन के लिए टाइमटेबल बनाया। हर विषय के लिए रिवीजन का समय तय किया। एनसीईआरटी की किताबों पर फोकस किया। पुराने पेपर सॉल्व किए। गलतियों से सीखा, दोहराया नहीं।
प्रज्ञा जायसवाल की एमपी बोर्ड 10वीं की मार्कशीट
एमपी बोर्ड 10वीं की टॉपर प्रज्ञा जायसवाल ने हर विषय में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं। 500 में से पूरे 500 अंक हासिल कर वह एमपी 10वीं बोर्ड 2025 की टॉपर बन गई हैं, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।
अपनी सफलता के बारे में प्रज्ञा जायसवाल ने क्या कहा?
रिजल्ट आने के बाद जब मीडिया ने प्रज्ञा से बात की तो उन्होंने कहा- मेरी सफलता का राज लगातार कड़ी मेहनत, समय का सही इस्तेमाल और पढ़ाई के प्रति पूरी ईमानदारी है। मैं हर दिन अपना लक्ष्य तय करती थी और तब तक नहीं रुकती थी, जब तक वह हासिल न हो जाए।
नरसिंहपुर बना टॉपर, लेकिन सिंगरौली की निकली टॉपर
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 में नरसिंहपुर जिले का 10वीं का ओवरऑल रिजल्ट सबसे बेहतर रहा। इस जिले का पास प्रतिशत 92.73% रहा। लेकिन टॉपर सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल निकलीं।

तुलसी और गौमाता: आरोग्य प्राप्ति के दो दिव्य स्तंभ, जानें कैसे दूर रहेंगे रोग?
यंत्रों की रहस्यमयी शक्ति: जानें कैसे ज्यामितीय आकृतियां बदल सकती हैं आपकी किस्मत?
हथेली में छिपा है आपके जीवन का नक्शा: जानें रेखाओं और बनावट का दिलचस्प संकेत
अतिथि सत्कार की पहली कड़ी: मेहमान को पानी पिलाने के पीछे छिपे हैं ये 3 बड़े रहस्य
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव