कैबिनेट बैठक में नक्सलियों से निपटने के इंतजाम समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
भोपाल: पचमढ़ी अभ्यारण्य का दायरा बढ़ाकर शहरी क्षेत्र के कुछ हिस्से को छोड़कर सामान्य वन क्षेत्र को शामिल किया जाएगा। जबकि नक्सलियों से निपटने के लिए विशेष सहयोगियों की भर्ती की जाएगी, जो पुलिस के लिए आधिकारिक तौर पर काम करेंगे। मंगलवार को राजधानी भोपाल में होने वाली मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में ये दोनों प्रस्ताव लाए जा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक पचमढ़ी का दायरा लगातार बढ़ रहा है, लेकिन अभ्यारण्य क्षेत्र होने के कारण विकास में कई बाधाएं आ रही हैं। आसानी से अनुमति नहीं मिल रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने यह मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया था, जिसके बाद शहरी क्षेत्र के कुछ हिस्से को हटाने का प्रस्ताव है। उधर, केंद्र की गाइडलाइन के तहत समय रहते नक्सलवाद को खत्म करने की कोशिश के बीच सरकार ने विशेष भर्ती करने का प्रस्ताव तैयार किया है।
कर्मचारियों को संतुष्ट करने के बाद आएगी पदोन्नति नीति
कर्मचारी जगत में पदोन्नति नीति का इंतजार है। सूत्रों के अनुसार इस मुद्दे पर अफसरों की कई दौर की चर्चा हो चुकी है और इस बीच कर्मचारी संगठनों के मुखिया अलग-अलग फार्मूले के दावे करने लगे। जब लगा कि अफसरों ने कर्मचारियों से ठीक से चर्चा नहीं की है तो उन्होंने नीति प्रस्ताव लाने को टाल दिया। हालांकि, अगर अंतिम समय में सहमति बन जाती है तो प्रस्ताव को बैठक में शामिल भी किया जा सकता है।

बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष