24 घंटे में दूसरी हाईलेवल बैठक, पाकिस्तान को लेकर बन रही खास रणनीति
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी जारी है। इस बीच एनएसए अजीत डोभाल पीएम मोदी से मिलने पहुंचे। प्रधानमंत्री के आवास पर ये मुलाकात हुई है।
केंद्र सरकार आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की रणनीति तैयार करने में जुटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस हमले के बाद से लगातार उच्च-स्तरीय बैठकों का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटों में यह दूसरी बार है जब प्रधानमंत्री ने अजीत डोभाल से मुलाकात की। यह मुलाकात राज्य सरकारों द्वारा मॉक ड्रिल आयोजित करने से एक दिन पहले हुई है।
पहलगाम हमले के बाद से हाई लेवल मीटिंग जारी
पिछले कुछ दिनों में नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और सेना, नौसेना और वायु सेना प्रमुखों के साथ कई उच्च स्तरीय बैठकें की हैं, जिससे लश्कर आतंकी समूह के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की चर्चा तेज हो गई है।
पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री ने डोभाल और जनरल चौहान से मुलाकात की और सशस्त्र बलों को भारत की सैन्य प्रतिक्रिया के 'तरीके, लक्ष्य और समय पर निर्णय लेने की पूरी आजादी' दी।
मॉक ड्रिल को लेकर केंद्रीय गृह सचिव की बैठक खत्म
देशभर में 7 मई को प्रभावी नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन द्वारा दिल्ली में बुलाई गई बैठक संपन्न हुई। पिछली बार ऐसी ड्रिल 1971 में आयोजित की गई थी, जिस साल भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था।
पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने हमला किया था। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। 2019 के पुलवामा हमले के बाद भारत में ये सबसे भयानक आतंकवादी घटना थी, इस आतंकवादी हमले में 40 सैनिक मारे गए थे।

तुलसी और गौमाता: आरोग्य प्राप्ति के दो दिव्य स्तंभ, जानें कैसे दूर रहेंगे रोग?
यंत्रों की रहस्यमयी शक्ति: जानें कैसे ज्यामितीय आकृतियां बदल सकती हैं आपकी किस्मत?
हथेली में छिपा है आपके जीवन का नक्शा: जानें रेखाओं और बनावट का दिलचस्प संकेत
अतिथि सत्कार की पहली कड़ी: मेहमान को पानी पिलाने के पीछे छिपे हैं ये 3 बड़े रहस्य
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव