BREAKING उज्जैन के महाकाल मंदिर में लगी भीषड़ आग! घटना से चारो तरफ मची अफरा-तफरी
उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित बाबा महाकाल मंदिर में अचानक आग लग गई. सोमवार सुबह करीब 12 बजे मंदिर के गेट पर लपटें उठीं और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. इस घटना से पूरे मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया।
आग लगने का कारण?
यह घटना आज यानी सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हुई. महाकाल मंदिर में बने सुविधा केंद्र के पास प्रदूषण बोर्ड का कंट्रोल रूम है. यह कंट्रोल रूम मंदिर के गेट नंबर 1 पर बना है. इस कंट्रोल रूम में अचानक आग लग गई और कुछ ही देर में आग बड़े इलाके में फैल गई. खबरों की मानें तो आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आग लगने के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

घटना के तुरंत बाद महाकाल मंदिर समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. आग लगने के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया गया. सोमवार को जब महाकाल मंदिर में यह घटना हुई, उस समय मंदिर में काफी भीड़ थी। सोमवार होने के कारण मंदिर में भीड़ अधिक थी। गनीमत रही कि इस आग की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर रोशन सिंह, महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक, उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा, नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
श्रद्धालुओं में दहशत
मंदिर में आग लगने की खबर से श्रद्धालुओं में भी दहशत फैल गई। हालांकि, मंदिर प्रशासन ने गेट नंबर 1 को बंद कर दिया और श्रद्धालुओं के वहां जाने पर रोक लगा दी। आग इतनी भयानक थी कि मंदिर से उठता धुआं दूर से ही देखा जा सकता था।

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच