एमजी विंडसर प्रो ईवी का टीजर जारी, 6 मई को होगी लॉन्च
नई दिल्ली । जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार विंडसर का नया वर्जन ‘विंडसर प्रो’ 6 मई को लॉन्च करने की घोषणा की है। लॉन्च से पहले ही इस इलेक्ट्रिक गाड़ी के एक्सटीरियर और इंटीरियर की तस्वीरें लीक हो गई हैं, जिनसे इसके नए लुक और फीचर्स की झलक मिलती है। यह प्रो वर्जन पहले से कहीं ज्यादा एडवांस और प्रीमियम होगा। इसमें डायमंड-कट फिनिश के साथ नए एलॉय व्हील दिए गए हैं, जो पहले हेक्टर मॉडल में देखे जा चुके हैं। इसके अलावा, पीछे की तरफ एडीएएस बैजिंग देखने को मिलती है, जो यह संकेत देती है कि अब इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम की सुविधा भी दी जाएगी। कंपनी ने क्ले बेज कलर स्कीम को बंद कर दिया है और अब इसकी जगह सिल्वर कलर जोड़ा गया है।
गाड़ी के इंटीरियर में बेज कलर की सीटें दी गई हैं, जो न सिर्फ प्रीमियम लुक देती हैं बल्कि गर्मियों में ब्लैक सीट्स की तुलना में कम गर्म भी होती हैं। हालांकि इनकी सफाई और मेंटेनेंस में थोड़ी परेशानी हो सकती है। इसमें वी2एल यानी व्हीकल टू लोड फीचर जोड़ा गया है, जिसकी मदद से कार की बैटरी से अन्य डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं। विंडसर प्रो में अब 50.6 केडब्ल्यूएच का बैटरी पैक मिलेगा, जिससे इसकी रेंज बढ़कर 460 किलोमीटर तक पहुंच सकती है। वर्तमान में मौजूद विंडसर ईवी में 38 केडब्ल्यूएच बैटरी दी गई है जो 332 किलोमीटर की रेंज देती है।

शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
कांग्रेस का तीखा हमला: ‘पीएम मोदी के लिए जातीय जनगणना बना गले की हड्डी, टालने के लिए ढूंढ रहे बहाने’
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
NCR में कुदरत का करिश्मा: गाजियाबाद के बाद दिल्ली में गिरे ओले, नोएडा-गुरुग्राम में झमाझम बारिश से बदला मौसम
खरगे का 'नो चेंज' सिग्नल: नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर लगाया विराम, क्या खुद को फ्रंटफुट पर ला रहे कांग्रेस अध्यक्ष?
राम वन गमन पथ: अब जीवंत होंगे रामायण के पन्ने, श्रद्धालुओं को होगा 'त्रेतायुग' का साक्षात अनुभव
IPL 2026 में शतक भी जीत की गारंटी नहीं बन पा रहा
रेलवे स्टेशन पर शादी की आड़ में नाबालिग से जुड़ा गंभीर मामला
ब्यूरोक्रेसी में भूचाल: निलंबित आईएएस का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, सरकारी खजाने के दुरुपयोग का लगाया आरोप