विराट ने अपनी 'जीवनसंगिनी' अनुष्का को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, कहा- 'तुम मेरी सबकुछ हो'
मुंबई। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को जन्मदिन के अवसर पर फैंस के साथ ही फिल्म जगत के तमाम सितारों ने खास अंदाज में बधाई दी। उनके पति, भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने उन्हें बधाई देते हुए अपना सब कुछ बताया।
अनुष्का शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी लाइफ पार्टनर, सेफ प्लेस तुम मेरी सब कुछ हो। तुम हम सबको गाइड करती हो। हम सब तुमसे बहुत प्यार करते हैं। जन्मदिन मुबारक हो माई लव।”
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में इटली में शादी की थी। शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। अनुष्का शर्मा ने साल 2021 में बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा है। इसके तीन साल बाद उन्होंने बेटे को जन्म दिया, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर दी थी। विराट-अनुष्का ने बेटे का नाम अकाय रखा है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बेटे का जन्म लंदन में हुआ था, जिसके बाद से खबरें आ रही थी कि दोनों इंडिया छोड़कर विदेश में शिफ्ट हो सकते हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थीं। साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था। ‘जीरो’ में अनुष्का शर्मा के साथ अभय देओल, आर. माधवन और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम रोल में थे। फिल्म में शर्मा सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित एक वैज्ञानिक की भूमिका में नजर आई थीं।
अनुष्का की झोली में बायोपिक ‘चकदा एक्सप्रेस’ है। बायोपिक में अभिनेत्री भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभा रही हैं। प्रोसित रॉय के निर्देशन में तैयार स्पोर्ट्स ड्रामा का टीजर जनवरी 2022 में सामने आया था। अनुष्का ने अपने आधिकारिक एक्स पर टीजर शेयर कर लिखा, “यह वास्तव में एक खास फिल्म है क्योंकि यह एक जबरदस्त कहानी है।

पपेट आर्टिस्ट राहुल मिश्रा की भावुक कहानी, चोरी हुए जॉनी-जोजो आखिर कैसे लौटे वापस?
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की तुलना केजरीवाल से क्यों?
राजस्थान में इबोला का संदिग्ध मामला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर
युद्धविराम समझौते को बड़ा झटका: हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं सरफेस-टू-एयर मिसाइलें
Petrol-Diesel Rate Today: आज बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम या कीमतें रहीं स्थिर? जानें ताजा रेट
शी जिनपिंग की यात्रा से पहले उत्तर कोरिया का बड़ा कदम: किम जोंग उन ने समुद्र में दिखाई नए युद्धपोत की ताकत
जंतर-मंतर पर CJP का महा-मंथन: दिल्ली पहुंचे फाउंडर अभिजीत दीपके, प्रदर्शनकारियों से की तिरंगा लाने की अपील
घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के ताजा भाव, आज कितना देना होगा पैसा?
कर्नाटक कांग्रेस में मचे घमासान का पटाक्षेप, रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे के विवाद पर लगा पूर्णविराम
Gold-Silver Rate: सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; जानें ताजा भाव