कानपुर से सूरत जा रही बस शाजापुर में बनी आग का गोला, हुई स्वाहा
शाजापुर: सनकोटा गांव के पास आगर मुंबई नेशनल हाईवे पर स्थित ढाबे पर खड़ी बस में अचानक आग लग गई. चंद मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. देखते ही देखते आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया. गनीमत रही कि जब बस में आग लगी, तब सभी यात्री नास्ता पानी के लिए नीचे उतर गए थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. वहीं ढाबे में खाना खा रहे सभी यात्री आग देखकर सहम गए. इस घटना में बस में सो रहा एक यात्री आग की चपेट में आकर झुलस गया, जिसका इलाज शाजापुर के जिला अस्पताल में किया जा रहा है.
घटनास्थल पर पहुंची 3 थानों की पुलिस
बस में लगी आग की लपटें देख वहीं ढाबे में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई. कोई कुछ समझ पाता उसके पहले ही बस आग का गोला बन गई. करीब एक किलोमीटर दूर से ही बस में लगी आग की लपटें दिखाई दे रही थी. इस घटना के चलते नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया. वहीं घटना की जानकारी लगते ही शाजापुर की यातायात पुलिस लालघाटी थाना पुलिस और उज्जैन जिले की तराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची. इधर मदद के लिए शाजापुर की 3 फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और धू-धू कर जल रही बस कि आग बुझाई, लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जल चुकी थी.
कानपुर से सूरत जा रही थी बस
जानकारी के अनुसार बस कानपुर से सूरत की ओर जा रही थी. इसी दौरान यात्रियों को भोजन कराने के लिए बस स्टाफ ने शाजापुर के पास एक ढाबे पर बस रोकी थी, लेकिन भीषण गर्मी के कारण बस में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया. जिससे बस में अचानक से आग लग गई और आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया. इस घटना में यात्रियों का सारा सामान चलकर खाक हो गया है. बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे.

एक्शन में सीएम मोहन यादव: अचानक खरगोन के गेहूं खरीदी केंद्र पहुंचे, व्यवस्थाओं को देख अधिकारी रह गए हैरान
मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह
सिर पर पानी की बाल्टी, जान जोखिम में डालकर सड़क पार
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
फुलकोड़ो प्राथमिक शाला में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
ग्वालियर में ‘दा वन हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ का भव्य उद्घाटन
एम्स की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र से कहा- 'गर्भपात के पुराने नियमों में अब बदलाव की जरूरत'
छत्तीसगढ़ में गैर-बासमती चावल निर्यातकों को टैक्स में छूट
Sudha Chandran ने Premanand Maharaj से की मुलाकात