‘ये है मोहब्बतें’ की शिरीन मिर्जा की ज़िंदगी में आई नई मोहब्बत – मां बनने की खबर
चर्चित टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' से लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री शिरीन मिर्जा के घर किलकारी गूंजने वाली है। शिरीन और उनके पति हसन सरताज अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। शादी के करीब चार साल बाद कपल के घर नन्हे मेहमान का आगमन होगा। शिरीन ने आज शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस से गुडन्यूज शेयर की है।
सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
शिरीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इसके साथ शिरीन ने लिखा है, 'हमारी दुआएं कुबूल हुईं कि ऊपर वाले ने हमारी बात सुन ली। ईश्वर ने अपने सही समय पर हमें एक चमत्कार से नवाजा है। हमारा ही एक हिस्सा, हमारी नन्ही जान मुझमें पल रही है'।
बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर
शिरीन ने आगे लिखा है, 'अब हम अपनी इस नन्ही जान को अपने प्यार से सींच रहे हैं। हमारे दिलों में जो प्यार है, उसके साथ। हमारा छोटा सा चमत्कार हम तक पहुंच रहा है। हमारी प्रार्थनाएं उमड़ रही हैं, क्योंकि हम इस नए अध्याय में कदम रख रहे हैं, हम माता-पिता की यात्रा शुरू कर रहे हैं। ईश्वर हमारी रक्षा करे। उसे अपने प्यार और रोशनी में बड़ा करने के लिए हमारा मार्गदर्शन करें'।
साल 2021 में हुई शिरीन-सरताज की शादी
शिरीन ने आगे लिखा है, 'हम तुम्हें अपने हाथो में लेने, तुम्हारा मार्गदर्शन करने और शब्दों से परे तुमसे प्यार करने के के लिए उत्साहित हैं। हमारे दिल प्यार से भरे हुए हैं। हमारे हाथ भी जल्द ही भरे होंगे। इंशाअल्लाह'। शिरीन और सरताज ने साल 2021 में शादी रचाई। शिरीन और सरताज को फैंस बधाई और नन्हे मेहमान को आशीर्वाद दे रहे हैं।

एमपी किसानों के लिए बड़ी सौगात: लॉन्च हुआ सीएम किसान हेल्पलाइन और डैशबोर्ड
सम्राट चौधरी का 'रुद्र' रूप: अपराधियों की फोटो पर टंगवा दो माला, DM-SP को मिला 'स्पेशल एनकाउंटर' सिग्नल!
बैंकिंग शेयरों में लगातार बिकवाली का दबाव
भीषण गर्मी में लंबी क्लासेस से छात्र परेशान
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
कांग्रेस का तीखा हमला: ‘पीएम मोदी के लिए जातीय जनगणना बना गले की हड्डी, टालने के लिए ढूंढ रहे बहाने’
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
NCR में कुदरत का करिश्मा: गाजियाबाद के बाद दिल्ली में गिरे ओले, नोएडा-गुरुग्राम में झमाझम बारिश से बदला मौसम
खरगे का 'नो चेंज' सिग्नल: नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर लगाया विराम, क्या खुद को फ्रंटफुट पर ला रहे कांग्रेस अध्यक्ष?