विदिशा में अवैध पत्थर खनन का खेल, छापेमारी कर खदानों में लगाए CCTV, 4 वनरक्षक सस्पेंड
विदिशा: जिले के गंजबासौदा उदयपुर क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध पत्थर खनन पर बड़ी कार्रवाई की है. दरअसल, बताया जा रहा है कि लंबे समय से वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से खनन किया जा रहा था. जिस पर वन विभाग ने छापेमारी की कार्रवाई की. कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीनों की मदद से खनन कर निकाले गए अवैध पत्थर फर्शियों को नष्ट किया गया. वहीं, मौके पर से 2 ट्रक और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को भी जब्त किया गया है.
4 वनरक्षक किए गए निलंबित
इस मामले में कार्रवाई करने के लिए वन विभाग ने 7 रेंज के 60 से अधिक वन रक्षक और अधिकारियों की टीम गठित की थी. जिसके बाद करीब 10 वर्ग किलोमीटर में फैली अवैध खदानों पर छापामार कार्रवाई की गई. इस गतिविधि में वन विभाग के ही 4 वनरक्षक शामिल पाए गए, जिन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.वहीं, विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए 4 स्थानीय लोगों के विरूद्ध भी एफआईआर दर्ज की है. इसके साथ ही अवैध उत्खनन पर लगाम लगाए जाने के लिए संवेदनशील बीटों में सीसीटीवी लगवाए गए हैं.
वृक्षारोपण अभियान चलाने की योजना
वन मंडल अधिकारी हेमंत यादव ने बताया कि "जिस जमीन पर अतिक्रमण कर खनन किया जा रहा था, उसे अब अतिक्रमण मुक्त कर वन भूमि के रूप में विकसित किया जाएगा. इसके तहत उस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाने की योजना है. जिससे पर्यावरण को पुनः संतुलित किया जा सके."

EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का 30 दिन का शांति प्रस्ताव—सुलह या नई चाल?
शकरकंद के फायदे जानकर चौंक जाएंगे, सेहत के लिए बेहद लाभकारी
Delhi-NCR में बारिश और ओलावृष्टि, अचानक बदला मौसम का मिजाज
टिकट के बदले पांच करोड़ मांगने का आरोप, मनोज तिवारी ने मचाई सियासी हलचल
RR की बिक्री को लेकर विवाद गहराया, काल सोमानी ग्रुप ने लगाए आरोप
70 साल के हाजी खलील ने चौथा निकाह कर फिर मचाई चर्चा
United States का Beijing पर दबाव, टैरिफ पर सख्त रुख
कार्यकर्ताओं पर भी कार्रवाई होगी, भाजपा ने दिए कड़े संकेत