गाजा में सीजफायर टूटने के बाद अमेरिका ने यमन में हूतियों पर हमले तेज किए
अमेरिका ने पिछले महीने यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ के अपना बमबारी अभियान शुरू किया था, इसकी शुरुआत 18 मार्च को इजराइल के गाजा में सीजफायर तोड़ने के साथ ही हो गई थी. इजराइल की बमबारी ने गाजा में बुरी तबाही मचाई है और लगातार नागरिकों यहां जान जा रही है. यमन का भी अमेरिका ने कुछ ऐसा ही हाल कर रखा है.
यमन के राजधानी सना के स्वास्थ्य अधिकारियों ने जानकारी दी कि मार्च के मध्य से यमन में अमेरिका के बमबारी अभियान में कम से कम 123 लोग मारे गए हैं, जिनमें से ज्यादातर नागरिक हैं. साथ ही इन हमलों में 247 लोग घायल भी हुए हैं, घायलों में भी कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.
ट्रंप की धमकी के बाद भी डटे हैं हूती
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कसम खाई है कि अमेरिका की सेना के रोजाने के हमलों के तहत हूतियों को ‘पूरी तरह से नष्ट’ कर दिया जाएगा।. वाशिंगटन का कहना है कि उसके अभियान का मकसद इजराइल के साथ-साथ लाल सागर में शिपिंग लेन के खिलाफ हूती हमलों को रोकना है.
हालांकि, हूती समूह ने तब तक अपने सैन्य अभियान जारी रखने का वादा किया है जब तक कि इजराइल फिलिस्तीनियों पर अपने हमले बंद नहीं कर देता.
ट्रंप के मुताबिक उनके हमलों से हूती बहुत कमज़ोर हो गए है. लेकिन यमन समूह का कहना है कि अमेरिकी आक्रमण विफल साबित हुआ है और सिर्फ नागरिक अधिकारियों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बना रहा है और उनकी हमला करने के कैपेबिलिटी अभी भी बरकरार है.
गाजा में सीजफायर टूटने के बाद तबाही
18 मार्च को इजराइल की ओर से युद्ध फिर से शुरू करने के बाद से लगभग 1600 लोग मारे गए हैं, साथ ही गाजा में मानवीय स्थिति और खराब हो गई है. हालांकि की एक और सीजफायर प्लान पर फिर से बात शुरू हुई है.

राशिफल 07 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जनजातीय खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच साबित हुआ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स
सुशासन तिहार 2026: अंजनी साहू के लिए बना राहत और खुशी का जरिया
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी मकवाणा
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की
प्रभारी सचिव ने शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं