शतक का इनाम बना मजाक, PSL में जेम्स विन्स को मिला हेयर ड्रायर!
IPL 2025: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का 10वां संस्करण जारी है. तीसरे मैच में जेम्स विन्स ने अपने शतक के दम पर कराची किंग्स को मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ 4 विकेट से जीत दिलाई. उन्होंने 43 गेंदों में ताबड़तोड़ 101 रनों की पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया. उन्हें इस शानदार पारी के लिए कराची किंग्स ने इनाम के रूप में हेयर ड्रायर दिया, जो इस लीग के गिरे हुए स्टैंडर्ड को दर्शाती है.
इस मैच में मुल्तान सुल्तांस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 234 रनों का स्कोर बनाया था. जवाब में कराची किंग्स ने 19.2 ओवरों में लक्ष्य को हासिल कर 4 विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच में दर्शकों की संख्या ने भी लीग की बेइज्जती कराई, दरअसल लीग में सिक्योरिटी में ही 6 हजार से ज्यादा लोग लगे थे. जबकि कुल दर्शकों की संख्या इससे भी कम थी. करीब 5 हजार लोग ही इस मैच को देखने स्टेडियम आए थे.
जेम्स विन्स को मिला हेयर ड्रायर
कराची किंग्स ने अपने सोशल मीडिया पर जेम्स को इनाम देते हुए का वीडियो शेयर किया. पहले तो फैंस को यकीन ही नहीं हुआ कि क्या सच में उन्हें इनाम के रूप में हेयर ड्रायर दिया जा रहा है. एक यूजर ने लिखा कि "अगले मैच में इनाम के रूप में लंच बॉक्स देना, वो अच्छा रहेगा." एक अन्य यूजर ने लिखा, "ऐसा करके आप PSL को प्रमोट कर रहे हो या बेइज्जती करवा रहे हो." पाकिस्तान सुपर लीग के 10वें संस्करण का आयोजन 11 अप्रैल से शुरू हुआ है, जो 18 मई तक खेला जाएगा. 6 टीमों के बीच कुल 4 स्टेडियम में 34 मैच खेले जाएंगे. अभी टूर्नामेंट में 4 मैच खेले जा चुके हैं. जिसके बाद अंक तालिका में लाहौर कलंदर्स पहले नंबर पर है.

टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं
सुशासन तिहार 2026: राज्यभर में जनसमस्या निवारण शिविरों से आमजन को त्वरित राहत
मैदान में उतरे खाद्य मंत्री, उपार्जन केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
प्रदेश में तैयार है उद्योग का केनवास, अब रंग भरने का समय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
9 महीने बाद भी जॉइनिंग न मिलने पर शिक्षकों का आक्रोश
राजभवन पहुंचे विजय, 112 विधायकों के समर्थन का दावा
सरकार ने 51 डॉक्टरों को बर्खास्त कर भेजा सख्त संदेश
फिल्म ‘दादी की शादी’ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज