झाबुआ में यात्री वाहन पलटा: 4 की मौत, अन्य घायल, 2 की हालत गंभीर
झाबुआ: मध्य प्रदेश के झाबुआ में पेटलावद के रायपुरिया थाना क्षेत्र के बोलासा घाट पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे एक यात्री वाहन (टेंपो ट्रैक्स) पलटने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अन्य व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस तरह मरने वालों की संख्या 4 हो गई है। सभी घायलों को पेटलावद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 2 की हालत ज्यादा गंभीर है, जिन्हें गुजरात के दाहोद रेफर किया गया है। पेटलावद थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि सभी लोग धार जिले के रहने वाले हैं। ये लोग परिवार के एक सदस्य के जहर खाने पर उसे इलाज के लिए पेटलावद सिविल अस्पताल ले जा रहे थे। इस दौरान बोलासा घाट पर चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया।
हादसे में इन लोगों की मौत
डुरु हटीला, नानसिग भाभोर, परमू हटीला, रेमा बाई पति केनू हटीला।

नौकरी का सुनहरा मौका! 794 पदों पर भर्ती, रोजगार मेले में करें आवेदन
सुबह या रात—कब पीना बेहतर है Green tea? जानिए सही टाइमिंग
थाने से लौटते युवक पर चाकू से वार, ससुराल वालों पर हमले का आरोप
China का तीस्ता विवाद में दखल, भारत-बांग्लादेश तनाव बढ़ा
एक नाम पर 101 सिम कैसे हुए चालू? ‘प्राची’ केस ने खड़े किए सवाल
कुर्सी छोड़ने से इनकार, हार के बाद भी बनी रहीं ममता बनर्जी, संजय राउत ने दिया समर्थन
डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के छात्र की दर्दनाक मौत, तीन दिन बाद तोड़ा दम
धुंधली नजर से परेशान? रोजाना ये चूर्ण खाएं और फर्क देखें
United States ने रोका ‘Operation Project Freedom’, Iran से बातचीत के बीच बड़ा फैसला