पुलिस के सामने कबूली सच्चाई: दोस्तों ने रची थी हत्या की साजिश
बालोद जिले के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत नदी किनारे रेत पर दबी हुई लाश मिलने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीन संदेहियों की निशानदेही पर रेत में खुदाई शुरू की। जहां लाश मिली। दरअसल, डेंगरापार निवासी यशवंत नेताम बीते कुछ दिनों से लापता था। जिस पर परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की तो लापता युवक के तीन दोस्तों को हिरासत में लिया गया। जिसके बाद से पूछताछ शुरू हुई। तीनों दोस्तों ने उस जगह के बारे में बताया। जहां शराब पीकर विवाद हुआ। फिर अपने ही मित्र को मौत के घाट उतारकर रेत में दफन कर दिया।
पुलिस के सामने बनाई थी ये कहानी
पुलिस जांच में जब मामला खुला तो लापता युवक के 3 दोस्तों को संदेश के आधार पर हिरासत में लिया गया। जिसके बाद से पूछताछ में तीन दोस्तों ने कबूला कि तीनों शराब पीने साथ में बैठे हुए थे। इसी दौरान विवाद हुआ और तीन दोस्तों ने मिलकर यशवंत नेताम को मार डाला और उसे रेत में दफन कर दिया। फिर पुलिस उन्हें क्राइम सीन पर ले गई और वहां खुदाई की। जहां पूरा मामला सामने आया। इन्होंने युवक के परिजनों को यह बताया था कि शराब दुकान में विवाद हुआ उसके बाद भी उन्हें वहीं छोड़कर आ गए थे। लेकिन उन्होंने हत्या के मामले को छुपा कर रखा हुआ था।
वारदात के बाद दो बार दफनाया शव
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव को दो बार दफनाया गया। दरअसल, पहले ऐसे ही सामान्य दफना दिया गया था। उसके बाद पकड़े जाने के दर से उन्होंने किराने की दुकान से काले रंग की पॉलिथीन खरीदी और लाश को उसमें लपेटकर फिर से दफना दिया। पुलिस द्वारा ईमन कुमार, साहिल कंवर, मनीष ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
वहीं आगे मामले की जांच की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर ने बताया कि घटना में प्रयुक्त मीटर साइकिल, खून लगा डंडे का कपड़ा मृतक का मोबाइल, बाइक का टूटा हुआ शीशा सहित अन्य चीजों को जब्त किया गया है।

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव