11 अप्रैल से फिर महंगा होगा दूध, अब इतने देने होंगे दाम
ग्वालियर: भीषण गर्मी के साथ ही महंगाई ने भी रोजमर्रा की चीजों पर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। लश्कर क्षेत्र में दूध डेयरियों पर दूध के दाम 11 अप्रैल से तीन रुपए प्रति लीटर बढ़ाए जा रहे हैं। 55 रुपए प्रति लीटर बिकने वाला दूध अब 58 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। बता दें कि इससे पहले एक अप्रैल से उपनगर ग्वालियर में भी दूध के दाम दो रुपए प्रति लीटर बढ़ाकर 60 रुपए प्रति लीटर कर दिए गए हैं। दूध के दाम में बढ़ोतरी को लेकर मंगलवार को शहर के मध्य स्थित एक निजी होटल में दूध डेयरी व्यवसायी संघ की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें सभी दूध व्यापारियों ने दूध के दाम तीन रुपए प्रति लीटर बढ़ाने का निर्णय लिया।
दूध उत्पादकों की मांग के बाद बढ़ाए दाम
बैठक में व्यापारियों ने बताया कि पिछले दो साल से दूध के दाम नहीं बढ़ाए गए थे। दूध उत्पादक पिछले कई दिनों से दाम बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसी आधार पर दूध के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। बैठक में भारतीय दूध डेयरी व्यवसायी संघ के महासचिव नरेंद्र मंडल, हरमीत सिंह सेठी, ग्वालियर अध्यक्ष राहुल पाल, सचिव स्पर्श जैन आदि मौजूद थे।
आवक अभी भी भरपूर
ग्वालियर शहर की दूध डेयरियों पर रोजाना करीब साढ़े चार से पांच लाख लीटर दूध की खपत होती है। गर्मी बढ़ने के बावजूद दूध की आवक अभी भी भरपूर है। 14 अप्रैल से शुरू हो रहे शादियों के सीजन के चलते दूध और दूध से बने उत्पादों की मांग और बढ़ेगी।

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल