अफगानिस्तान में दावा: 140 साल का है शख्स, तालिबान ने शुरू की जांच
अफगानिस्तान में एक शख्स ने दावा किया है कि वो 140 साल का है. इस हिसाब से ये दुनिया में इतने दिनों तक जिंदा रहने वाला इकलौता शख्स है. अब तालिबान ने इस शख्स के इस दावे की जांच शुरू कर दी है. देश के पूर्वी खोस्त प्रांत में रहने वाले अकेल नजीर नाम के इस शख्स कहना है कि उसका जन्म 1880 के दशक में हुआ था, हालांकि उसके पास अपने दावे का समर्थन करने के लिए कोई डॉक्यूमेंट नहीं है.
नजीर ने कहा कि 1919 में तीसरे एंग्लो-अफगान युद्ध के दौरान वो 30 साल के थे. उन्होंने कहा कि युद्ध खत्म होने के बाद राजा अमानुल्लाह खान के साथ उन्होंने जश्न मनाया था. ये अफगान नेता थे, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ अभियान शुरू किया था.
नजीर ने कहा कि सभी लोग खुश थे और उन्होंने राजा अमानुल्लाह खान को अंग्रेजों को भगाने के लिए धन्यवाद दिया. कई नेता हमारे साथ राष्ट्रपति भवन गए थे, लेकिन अब उन सभी की मौत हो चुकी है. उन्होंने कहा कि वो कई पीढ़ियों वाले परिवार के साथ रहते हैं और वे दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति हैं. नजीर के पोते ख्याल वजीर ने कहा कि मैं 50 साल का हूं. वे मेरे दादा हैं और मेरे पोते-पोतियां भी हैं.
जांच के बाद करेंगे रजिस्ट्रेशन
नजीर के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रांत के तालिबान प्रवक्ता मुस्तगफर गुरबाज ने कहा कि उनकी उम्र सही है या नहीं इसकी पुष्टि करने के लिए एक विशेष नागरिक पंजीकरण दल को लगाया गया है.
गुरबाज ने कहा कि यदि डॉक्यूमेंट या मूल्यांकनों से इसे सही पाया जाता है तो हम उन्हें दुनिया के सबसे बुजुर्ग शख्स के रूप में रजिस्टर करने के लिए काम करेंगे.
साथ ही अगर इसे सही पाया जाता है तो वे अब तक के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का खिताब अपने नाम कर लेंगे. यह रिकॉर्ड जीन कैलमेंट के नाम है, जिनका जन्म 1875 में हुआ था और 122 साल बाद 1997 में उनका निधन हो गया.

ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज
सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
ईरान की कड़ी चेतावनी, अमेरिका की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने की बात
अमिताभ बच्चन से सचिन तेंदुलकर तक, लंदन में दिखा भारत का गौरव
मुरैना में सनसनी: बदमाशों ने BJP नेता के घर पर चलाई गोलियां
SBI के साथ अनुबंध के बाद कर्मचारियों को मिलेगा भारी बीमा फायदा
34 साल पुरानी एयरलाइन का अंत, उड़ानें रद्द और नौकरी पर संकट
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर बनी कप्तान
MSU में नया कोर्स शुरू, छात्र पढ़ेंगे मोदी तत्व और RSS का इतिहास