बेंगलुरु के पास जिगनी में घर में सो गया तेंदुआ, वन विभाग ने सुरक्षित पकड़ कर जंगल में छोड़ा
बेंगलुरु: बेंगलुरु के पास जिगनी में तेंदुए एक घर में घुस गया. वहीं घर में तेंदुए के घुसने से हड़कंप मचा गया. तेंदुए को देख घर में रह रहे लोग दहशत में आ गए. यह घटना यहां लीच कुंतुलु रेड्डी लेआउट में घटी. तेंदुआ पहले कमरे में गया और सोफे के नीचे सो गया. सुबह उठने पर परिवार के सदस्यों ने तेंदुए को देखा और बाहर भागकर दरवाजा बंद कर लिया. घर में तेंदुआ होने की सूचना लोगों ने वन विभाग की टीम को दी.
घर के मालिक वेंकटेश ने साहस दिखाते हुए तेंदुए को घर में ही कैद करने की कोशिश की. उन्होंने बताया कि एक तेंदुआ सारी रात उनके घर के पास घूमता रहता है. आज सुबह करीब 8 बजे तेंदुए को अपने घर की ओर आते देख वो चौंक गए. जब वे घर पर ही थे, तभी तेंदुआ घर में घुस आया और कमरे सीधे कमरे में चला गया. वेंकटेश ने तुरंत घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और बाहर आ गया.
घर में घुसा तेंदुआ
वहीं परिवार के सभी लोग घर के बाहर आ गए. हालांकि तेंदुए की सूचना से पूरे इलाके के लोग दहशत में आ गए. वहीं लोगों ने तेंदुए की सूचना वन विभाग की टीम की दी. मौके पर पहुंचकर वन विभाग की टीम ने तेंदुए का प्रयास किया. उन्होंने बताया कि ये तेंदुआ नरभक्षी नहीं है. इसलिए किसी को इसने नुकसान नहीं पहुंचाया है. वन विभाग की टीम ने पहले तेंदुए को नशीला इंजेक्शन लगाया और उसके बाद उसे पकड़कर पिछड़े में बंद कर दिया और अपने साथ ले गए.
वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग के अधिकारी घर के अंदर गए, उसे शांत किया और उसे कब्जे में ले लिया. बाद में, उन्होंने तेंदुए को पिंजरे में रखा और उसे एक राष्ट्रीय उद्यान में ले गए. अधिकारियों ने कहा कि वे इसे वहां से जंगल में ले जाएंगे और छोड़ देंगे. हालांकि तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम को करीब चार घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज
सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
ईरान की कड़ी चेतावनी, अमेरिका की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने की बात
अमिताभ बच्चन से सचिन तेंदुलकर तक, लंदन में दिखा भारत का गौरव
मुरैना में सनसनी: बदमाशों ने BJP नेता के घर पर चलाई गोलियां
SBI के साथ अनुबंध के बाद कर्मचारियों को मिलेगा भारी बीमा फायदा
34 साल पुरानी एयरलाइन का अंत, उड़ानें रद्द और नौकरी पर संकट
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर बनी कप्तान
MSU में नया कोर्स शुरू, छात्र पढ़ेंगे मोदी तत्व और RSS का इतिहास