राज्यपाल रमेन डेका पहुंचे सिकोसा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्यों का किया अवलोकन
रायपुर: राज्यपाल श्री रामेन डेका ने बालोद जिले के अपने दो दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम सिकोसा पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत नवनिर्मित आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम सिकोसा के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राही श्री कमलेश साहू एवं श्री बोधीराम तथा उनके परिजनों से मुलाकात की और उनका हालचाल भी पूछा। श्री डेका ने इन दोनों हितग्राहियों से प्रधानमंत्री आवास योजना के अलावा शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी ली।
राज्यपाल श्री डेका ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को उपहार भी भेंट किए तथा उन्हें नए आवास की सौगात मिलने पर बधाई दी। आज ग्राम सिकोसा में राज्यपाल श्री रामेन डेका के आगमन को लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के साथ-साथ ग्रामीणों में भी काफी उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने राज्यपाल के अपने गांव आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का उनके गांव में आना हम सबके लिए बहुत महत्वपूर्ण क्षण है। ग्रामीणों ने कहा कि वे पहले राज्यपाल हैं जो सीधे लाभार्थियों से मिलकर उनकी वास्तविक स्थिति के बारे में जानकारी ले रहे हैं।
राज्यपाल डेका अपने प्रवास के दौरान जरूरतमंद और समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों से मिलकर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। यह एक अभिनव प्रयास है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों और ग्रामीणों के साथ राज्यपाल डेका की आत्मीय मुलाकात और उनकी सादगी और सहजता से ग्रामीण और लाभार्थी काफी अभिभूत हुए। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
कांग्रेस का तीखा हमला: ‘पीएम मोदी के लिए जातीय जनगणना बना गले की हड्डी, टालने के लिए ढूंढ रहे बहाने’
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
NCR में कुदरत का करिश्मा: गाजियाबाद के बाद दिल्ली में गिरे ओले, नोएडा-गुरुग्राम में झमाझम बारिश से बदला मौसम
खरगे का 'नो चेंज' सिग्नल: नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर लगाया विराम, क्या खुद को फ्रंटफुट पर ला रहे कांग्रेस अध्यक्ष?
राम वन गमन पथ: अब जीवंत होंगे रामायण के पन्ने, श्रद्धालुओं को होगा 'त्रेतायुग' का साक्षात अनुभव
IPL 2026 में शतक भी जीत की गारंटी नहीं बन पा रहा
रेलवे स्टेशन पर शादी की आड़ में नाबालिग से जुड़ा गंभीर मामला
ब्यूरोक्रेसी में भूचाल: निलंबित आईएएस का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, सरकारी खजाने के दुरुपयोग का लगाया आरोप