स्पेनिश फिल्म से कहानी की समानता ने 'लापता लेडीज' को घेरा विवाद
आमिर खान के प्रोडक्शन तले बनी और किरण राव के निर्देशन में आई फिल्म ‘लापता लेडीज’ साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दर्शकों ने इसकी कहानी को खूब सराहा और फिल्म को ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री भी बनाया गया था। हालांकि, यह पहले ही राउंड में बाहर हो गई थी।
अब यह फिल्म एक नए विवाद में फंस गई है। ‘लापता लेडीज’ पर एक विदेशी फिल्म की कहानी कॉपी करने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह फिल्म अरबी शॉर्ट फिल्म ‘बुर्का सिटी’ से मिलती-जुलती है।
क्या ‘लापता लेडीज’ की कहानी की गई चोरी?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, खासकर Reddit और X (पूर्व में ट्विटर) पर कुछ यूजर्स ने ‘लापता लेडीज’ और ‘बुर्का सिटी’ के बीच समानताओं की ओर इशारा किया है।
2019 में आई 19 मिनट की शॉर्ट फिल्म ‘बुर्का सिटी’ मिडिल ईस्ट की कहानी दिखाती है, जहां एक व्यक्ति की नई दुल्हन गलती से किसी और महिला से बदल जाती है, क्योंकि दोनों ने बुर्का पहना होता है। यह फिल्म सटायर कॉमेडी थी और इसका संदेश समाज में महिलाओं की स्थिति पर व्यंग्य करता था।
‘लापता लेडीज’ की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। फिल्म में दो दुल्हनें गलती से बदल जाती हैं क्योंकि दोनों ने घूंघट डाला हुआ था। इस समानता को देखते हुए लोग इसे ‘बुर्का सिटी’ की नकल करार दे रहे हैं।
फिल्म की कहानी और विवाद
‘लापता लेडीज’ की कहानी 2001 में निर्मल प्रदेश नामक एक काल्पनिक राज्य पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि ट्रेन में सफर के दौरान दो दुल्हनें आपस में बदल जाती हैं। एक दूल्हा गलती से दूसरी दुल्हन को अपने घर ले जाता है, जबकि असली दुल्हन रेलवे स्टेशन पर फंस जाती है।
इस घटना के बाद रवि किशन द्वारा निभाया गया पुलिस अधिकारी किशन इस रहस्य को सुलझाने के लिए आगे आता है। फिल्म का निर्माण आमिर खान, किरण राव और ज्योति देशपांडे ने मिलकर किया था।
मेकर्स की प्रतिक्रिया का इंतजार
अब तक फिल्म के मेकर्स या किरण राव की ओर से इस आरोप पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। क्या यह विवाद महज एक संयोग है या वाकई फिल्म की कहानी प्रेरित है, यह देखने वाली बात होगी।

UP Board Result 2026: कल 4 बजे आएगा रिजल्ट, Amar Ujala पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक
कर्नाटक में होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म, नशीला पेय देने का आरोप; दो गिरफ्तार
तिलक वर्मा की 'विराट' उपलब्धि: गुजरात के 11 धुरंधरों पर भारी पड़ा मुंबई का यह अकेला शूरवीर।
Bhaskara Rao का निधन, बगावत कर खुद बने थे मुख्यमंत्री
जबलपुर में विश्वासघात: सगाई के बाद मंगेतर से किया दुष्कर्म, फिर झूठा बहाना बनाकर तोड़ी शादी।
जबलपुर सुसाइड: बीएससी की छात्रा ने की खुदकुशी, आनंद कॉलोनी में पसरा सन्नाटा।
पांड्या ब्रदर्स के बीच 'कोल्ड वॉर' की खबरों पर बोले क्रुणाल— "सब ठीक है, अफवाहों पर न दें ध्यान"।