6 अप्रैल को पंबन ब्रिज का उद्घाटन, 19 को चालू होगी कटरा-श्रीनगर रेल लाइन
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे जल्द ही लोगों को बड़ी सौगात देने वाला है। ये सौगात देश के दोनों कोने पर स्थित है। पहला कश्मीर में श्रीनगर से कटरा तक रेल लाइन और दूसरी रामेश्वरम जाने के लिए पंबन ब्रिज पर ट्रेनों का संचालन शुरू होने जा रहा है। रेलवे ने दोनों प्रोजेक्ट के उद्घाटन की तारीख का ऐलान कर दिया है। दोनों का उद्घाटन इसी माह होना है। रामेश्वरम को ट्रेन रूट से जोड़ने के लिए पंबन ब्रिज का 6 अप्रैल को उद्घाटन किया जाएगा। वहीं, कश्मीर घाटी को देशभर को ट्रेन मार्ग से जोड़ने के लिए कटरा श्रीनगर रेल लाइन 19 अप्रैल को चालू हो जाएगी।
वर्टिकल खुलने वाला ब्रिज दक्षिण भारत के तमिलनाडु के पंबन बनकर तैयार है, जो पूरे देश को रामेश्वरम से जोड़ेगा। यह ब्रिज 2.05 किमी लंबा है। पुराने पुल की तुलना में नया पुल तीन मीटर ऊंचा और समुद्र तल से 22 मीटर ऊंचा है। 18.3 मीटर के 100 स्पैन और 63 मीटर का एक नेविगेशनल स्पैन है। यह समुद्र तल से 22.0 मीटर की नेविगेशनल एयर क्लीयरेंस के साथ मौजूदा पुल से 3.0 मीटर ऊंचा है। पुल की स्ट्रक्चर डबल लाइनों के लिए बनाया गया है, जिसके दोनों ओर से ट्रेनें चलेंगी।
नए पुल के लिफ्ट स्पैन को नीचे करने के बाद, समय की जांच करने के लिए पंबन छोर से मंडपम छोर तक और मंडपम छोर से पंबन छोर तक पंबन पुल के पार ट्रेन चलाई गई। पहली ट्रेन माता वैष्णो देवी कटरा से बारामूला के बीच चलेगी और यह ट्रेन वंदेभारत एक्सप्रेस होगी। क्योंकि सर्दियों के मौसम में श्रीनगर और आसपास का तापमान माइनस में रहता है। इसलिए वंदेभारत ट्रेन यहां के मौसम को देखते हुए तैयार की गई है। कटरा-बनिहाल का 111 किमी लंबा रेल सेक्शन बन कर तैयार हो चुका है। ये सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा है, क्योंकि इस लाइन का 97.34 किमी हिस्सा सुरंगों से गुजरता है। साथ ही विश्व का सबसे ऊंचा चिनाब ब्रिज भी सेक्शन में है, जहां से ट्रेन गुजरेगी।

NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
सीमा पर संगीत का संगम, अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म करेंगे एआर रहमान
सिंगर नेहा कक्कड़ ने फैंस को दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक
राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
‘तलाक, तलाक, तलाक’ कहकर छोड़ा साथ, महिला ने न्याय की लगाई गुहार
सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू