ईशा मालवीय ने 'नागिन' के लीड रोल पर चुप्पी तोड़ी, कहा....
एकता कपूर के सीरियल ‘नागिन’ के जरिए कई एक्ट्रेस टीवी पर मशहूर हो गईं। यही कारण है कि इस सीरियल का हिस्सा कई एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। कुछ समय पहले ईशा मालवीय का नाम भी ‘नागिन’ के अगले सीजन के लिए सामने आया। प्रोडक्शन हाउस ने इस पर अब तक कुछ नहीं कहा है लेकिन ईशा मालवीय ने हाल ही में इस बारे में बात की।
नागिन का हिस्सा बनने पर ईशा ने क्या कहा
ईशा मालवीय ने ‘नागिन’ सीरियल के बारे में बात की। वह कहती हैं, ‘मैं इस बारे में अभी कुछ नहीं जानती हूं। अगर आप ऐसा कुछ होते हुए देखना चाहते हैं तो एकता कपूर मैम को मैसेज कीजिए।’ इस जवाब के जरिए ईशा ने यह तो जता ही दिया कि वह ‘नागिन’ सीरियल का हिस्सा बनना चाहती हैं।
खतरों के खिलाड़ी को लेकर भी बोलीं
आगे ईशा मालवीय से सवाल किया गया कि क्या वह ‘खतरों के खिलाड़ी’ का हिस्सा बनना पसंद करेंगी। इस पर ईशा ने कहा, ‘मैं किसी भी प्रोजेक्ट को मना नहीं करती हूं। इसलिए ‘खतरों के खिलाड़ी’ भी करना चाहूंगी।’ ईशा को एडवेंचर, एक्शन करने का शौक है।
‘बिग बॉस 17’ के कारण चर्चा में आईं ईशा
ईशा मालवीय कुछ महीनों पहले रियालिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में नजर आईं। वह कई हफ्तों तक इस शो में बनी रहीं। इस शो के जरिए ही ईशा की फैन फाॅलोइंग काफी बढ़ गई थी। शो से निकलने के बाद ईशा ने कुछ म्यूजिक वीडियोज में काम किया।
ईशा मालवीय का करियर फ्रंट
ईशा मालवीय पिछले साल एक सीरियल ‘लवली लोला’ में गौहर खान के साथ नजर आई थीं। इस सीरियल में मां-बेटी के रिश्ते की अनोखी कहानी को दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर भी बतौर फैशन इंफ्लुएंसर ईशा सक्रिय रही हैं।

राजस्थान पर जीत के बाद भावुक हुए KKR खिलाड़ी, वरुण ने बताई अंदर की बात
नागपुर शर्मसार: एनजीओ डायरेक्टर रियाज काजी गिरफ्तार, महिला कर्मियों ने खोली पोल
“शब्द कम पड़ जाएंगे…” श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की
चंबल नदी पर बनेगा 40 करोड़ का नया फोरलेन ब्रिज, घाटाबिल्लौद मार्ग पर बदलेगा ट्रैफिक
टी20 में बड़ा प्रयोग! BCCI की नई रणनीति, दो टीमों की तैयारी
कूच बिहार में गरजे खरगे: पीएम मोदी के बंगाल दौरों पर उठाए कड़े सवाल
अमित जोगी की बढ़ी मुश्किलें: सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल राहत से किया इनकार, 23 अप्रैल को सुनवाई।
पचपदरा रिफाइनरी में भीषण अग्निकांड: पीएम मोदी के दौरे से ठीक पहले मचा हड़कंप
डिजिटल जनगणना पोर्टल पर बड़ी चूक: अरुणाचल का 'पासीघाट' दिखा चीन का हिस्सा, तकनीकी सुधार जारी