प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले को यूट्यूबर अनीस अब्राहम ने रोका, पुलिस ने गिरफ्तार किया
तिरुवनंतपुरम । केरल पुलिस ने यूट्यूबर अनीस अब्राहम को प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले को रोकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक यूट्यूबर अब्राहम ने कांग्रेस नेता के पायलट वाहन में बजाए जा रहे हॉर्न से नाराज होकर काफिले के आगे कार खड़ी कर दी थी। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में अब्राहम को पुलिस स्टेशन से ही जमानत मिल गई। अब पुलिस काफिला रोकने के अन्य कारणों की जांच कर रही है।
सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले को रोकने की घटना तब हुई जब प्रियंका मलप्पुरम से कोच्चि एयरपोर्ट जा रही थीं। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र और मलप्पुरम जिले में कई कार्यक्रमों में भाग लिया था। जब वे मन्नुथी बायपास जंक्शन पर पहुंची, तभी एक कार सवार ने काफिले के सामने अचानक बीच सड़क पर कार रोक दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान यूट्यूबर अनीस अब्राहम के तौर पर हुई। वे एलनाडू के रहने वाले हैं। अनीस सांसद के पायलट वाहन के हॉर्न बजाने से नाराज थे। मन्नुथी सब इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जब रुकावट को हटाने की कोशिश की, तब अब्राहम ने पुलिसवालों से झगड़ा भी किया। पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि अब्राहम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन पर काफिले को जानबूझकर रोकने, जीवन को खतरे में डालने और पुलिस के आदेशों की अवहेलना करने का आरोप है। अब्राहम को स्टेशन से जमानत पर रिहा किया गया है, मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अब्राहम ने काफिले को क्यों रोका, क्या इसके पीछे कोई और वजह थी? पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। यूट्यूबर की कार भी जब्त कर ली गई है।

आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू
चयन समिति की बैठक जारी, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का होगा चयन
ढाबे में हंगामा और मारपीट, बदमाशों की करतूत CCTV में रिकॉर्ड
वाशिंगटन-लंदन में कूटनीतिक तनाव: अमेरिकी उपराष्ट्रपति के 'प्रवासी आक्रमण' वाले बयान पर भड़का ब्रिटेन
जान्हवी कपूर के सीन पर उठे सवाल, ‘पेद्दी’ के निर्देशक ने दी सफाई
ममता बनर्जी के गढ़ में महा-बगावत: कालीघाट की बैठक से सांसदों-विधायकों ने बनाई दूरी, टूट की कगार पर तृणमूल
US में छाया भारतीय आमों का स्वाद, देखते ही देखते खाली हुई दुकानें
पपेट आर्टिस्ट राहुल मिश्रा की भावुक कहानी, चोरी हुए जॉनी-जोजो आखिर कैसे लौटे वापस?