शिवसेना सांसद म्हास्के ने उद्धव ठाकरे को औरंगजेब का आधुनिक संस्करण बताया
मुंबई। शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने शिवसेना यूबीटी प्रमुख और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे को औरंगजेब का आधुनिक संस्करण बताया। शिवसेना सांसद म्हास्के ने वीडियो बयान साझा किया, इसमें उन्होंने ठाकरे और मुगल बादशाह के बीच तुलना कर बताया कि कैसे ठाकरे ने उनके पिता स्व. बालासाहेब को चोट पहुंचाई और संपत्ति को लेकर अक्सर अपने भाई-बहनों से झगड़ते रहे। सांसद म्हस्के ने कहा कि वह नए दौर के आधुनिक औरंगजेब हैं। उद्धव ने अपने भाइयों को औरंगजेब की तरह ही कष्ट दिए हैं। राज ठाकरे ने खुद कहा है कि उद्धव ने बालासाहेब ठाकरे को उनके अंतिम दिनों में बहुत कष्ट दिए थे।
उद्धव पर निशाना साधकर शिवसेना नेता म्हास्के ने कहा कि उन्होंने अपने पिता की विचारधारा का पालन नहीं किया। इसलिए उद्धव ठाकरे एक आधुनिक औरंगजेब हैं। उन्होंने उन लोगों से हाथ मिलाया जो ठाकरे और हिंदुत्व विचारधारा के दुश्मन थे। उन्होंने दावा किया कि उद्धव ने संपत्ति के मामले में अपने परिवार को भी अदालत में घसीटा।
इससे पहले शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा किभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह मुसलमानों को जहर देना चाहती है या भोजन। ठाकरे ने मुस्लिम परिवारों के लिए ‘सौगात-ए-मोदी’ कार्यक्रम को लेकर भाजपा की आलोचना कर यह बात कही। उन्होंने इस मुहिम को आगामी बिहार चुनाव के मद्देनजर सौगात-ए-सत्ता करार दिया। इस टिप्पणी पर भाजपा की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आई।

दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर! 17 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री बंद, सफर प्रभावित
क्या धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लौटेगा छात्रों का भरोसा? शिक्षा संकट पर बड़ी बहस
अमेरिका में 'रामायण' ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर बोले- 'राहा को यह फिल्म दिखाने के लिए उत्साहित हूं'
आज इन 5 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इंदौर-भोपाल में भी बरसेंगे बादल
कच्चा तेल, बॉन्ड यील्ड और ग्लोबल संकेतों से बाजार पर दबाव, निवेशक क्या करें?
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक टली, राज्यसभा में पेपर लीक पर जोरदार हंगामा
'इस्तीफे से कम कुछ मंजूर नहीं', सरकार और CJP के बीच आज निर्णायक वार्ता
नए परमाणु सहयोग समझौते से मचा बवाल, अमेरिका-सऊदी डील पर उठे सवाल
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का अनोखा नजारा, दिल्ली में अफगानिस्तान होगा मेजबान