उपमुख्यमंत्री अरुण साव सामूहिक विवाह में हुए शामिल, नवदंपत्तियों को दीं बधाई व शुभकामनाएं
रायपुर: मुख्यमंत्री कन्या समूह विवाह योजना के तहत आज मुंगेली जिला मुख्यालय में आयोजित सामूहिक विवाह में 192 जोड़े पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ परिणय सूत्र में बंधे। मुंगेली के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में बेहद उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में धूमधाम से बारात निकाली गई और सभी दूल्हों का समारोह स्थल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
सामूहिक विवाह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मीना साव के साथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। सभी नवविवाहित जोड़ों को राज्य सरकार की ओर से 35-35 हजार रुपए के चेक और उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में विधायक पुन्नूलाल मोहले भी शामिल हुए। सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि गरीब परिवारों की आर्थिक परेशानी कम करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
शादी और इलाज दो ऐसे बड़े खर्च हैं वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने गरीब परिवारों के लिए कन्या विवाह योजना को और मजबूत किया है। उन्होंने 192 जोड़ों का विवाह सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी और कहा कि सरकार भविष्य में भी इसी तरह जरूरतमंदों की मदद करती रहेगी। विधायक पुन्नूलाल मोहले ने नवविवाहित जोड़ों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या समूह विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 35-35 हजार रुपए का चेक और 15-15 हजार रुपए के उपहार दिए जा रहे हैं।
उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, बिजली और अन्य बुनियादी जरूरतों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। कार्यक्रम में कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी संजय यादव, जिला पंचायत के सीईओ प्रभाकर पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय और उपाध्यक्ष शांति देवचरण भास्कर सहित जनप्रतिनिधि, वर-वधू के परिजन और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
दूसरों की किस्मत बताने वाली अन्ना खुद नहीं जान पाईं अपना भविष्य, पावर बैंक ब्लास्ट में झुलसीं
विपक्ष के विरोध से नहीं चली कार्यवाही, दोनों सदनों में मचा घमासान
खर्च की रफ्तार पर CAG की चिंता, 93 हजार करोड़ रुपये का रिकॉर्ड अधूरा
'कौन है ये?' मलाइका अरोड़ा की प्रतिक्रिया बनी चर्चा, भोजपुरी स्टार का नाम सुनकर रह गईं हैरान
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबलों के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वॉड घोषित, बड़ा नाम गायब