मलाइका अरोड़ा ने जिंदगी के अनुभवों पर किया खुलासा, कहा- कभी पछतावा नहीं करना चाहिए
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने हंबल नेचर के लिए जानी जाती हैं। जानवरों से उन्हें कितना प्यार है, ये तो सभी जानते हैं। फैंस के साथ भी मलाइका अक्सर नरमी से बर्ताव करती हुईं नजर आती हैं। उनके रिश्तों में भी काफी क्लैरिटी है। चाहे एक्स हस्बैंड हो या एक्स बॉयफ्रेंड, सभी के साथ मलाइका के रिश्ते काफी अच्छे हैं। जिंदगी में मलाइका ने कई बार दर्द झेला है, लेकिन क्या मुमकिन है कि जिंदगी की उथल-पुथल के बावजूद उन्हें किसी बात का पछतावा ना हो?
मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया पोस्ट
हर किसी को जिंदगी में कोई ना कोई मलाल जरूर होता है, लेकिन एक्ट्रेस का दावा है कि उन्हें किसी बात का पछतावा नहीं है। अपने इस खुलासे के साथ ही मलाइका ने जीवन के अनुभव को लेकर भी काफी कुछ कहा है। मलाइका अरोड़ा ने रिवील किया है कि उन्होंने जिंदगी में क्या सीखा है? अब इस सीख को एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में शेयर किया है।
मलाइका अरोड़ा ने जीवन में क्या सीखा?
मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट पोस्ट किया है। इस नोट में लिखा है, ‘एक बात जो मैंने सीखी है वो ये है कि जीवन एक विरोधाभास है। ठीक होने के लिए आपको दुख सहना होगा, प्यार करने के लिए आपको खुलना होगा और शांति पाने के लिए आपको अराजकता का सामना करना होगा। अपनी जिंदगी में किसी भी अनुभव पर कभी पछतावा न करें, क्योंकि ये हमेशा आपके लिए बैलेंस लेकर आता है। रोशनी हमेशा पीछा करती है।’
मलाइका ने कह दी गहरी बात
मलाइका अरोड़ा ने अपने इस पोस्ट में बेहद गहरी बात बड़ी ही आसानी से कर दी है। अब उनका पोस्ट देखकर तो यही लग रहा है, जैसे मलाइका को अपने किसी भी अनुभव को लेकर कोई पछतावा नहीं है। उनका ये पोस्ट फैंस की लाइफ में भी पॉजिटिविटी लेकर आएगा। एक्ट्रेस ने अब अपनी जिंदगी का बड़ा सबक फैंस के साथ शेयर किया है।

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच