MP WEATHER: अप्रैल में लू चलने की संभावना, आईएमडी ने जारी किया नया अपडेट
भोपाल: मौसमी सिस्टमों का असर खत्म होते ही मध्य प्रदेश का मौसम अचानक बदल गया है। बारिश और बादलों का दौर थमते ही तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। बुधवार को प्रदेश के 7 शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान लू चलने की भी संभावना है।
मप्र मौसम विभाग के अनुसार 28-29 मार्च को तापमान में मामूली गिरावट होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन इसके बाद तापमान बढ़ेगा और गर्मी से हाल बेहाल हो जाएंगे। अप्रैल और मई में लू चलने की संभावना है। खासकर मालवा-निमाड़ यानी इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में लू चलेगी। आपको बता दें कि अगर दिन का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा या सामान्य से 4.6 डिग्री ज्यादा होता है तो उसे लू की स्थिति माना जाता है।
मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान
वर्तमान में अफगानिस्तान के आसपास एक द्रोणिका के रूप में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है तथा हवा की दिशा दक्षिण-पूर्वी हो गई है, जिसके कारण तापमान में वृद्धि होने लगी है। शुक्रवार से हवा की दिशा में परिवर्तन होने से अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन अप्रैल से पारा फिर चढ़ेगा।
पिछले 24 घंटों का मौसम का हाल
- बुधवार को प्रदेश के 7 शहरों नर्मदापुरम, रतलाम, बड़वानी, नौगांव, शिवपुरी, गुना और दमोह में तापमान 40 डिग्री को पार कर गया। अन्य 13 शहरों में 39 डिग्री या उससे अधिक तापमान दर्ज किया गया।
- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन में भी तेज गर्मी रही। भोपाल में तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 38.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 38 डिग्री सेल्सियस रहा।
- नर्मदापुरम में अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस, रतलाम में 40.2 डिग्री सेल्सियस, नौगांव (छतरपुर), शिवपुरी, गुना और दमोह में: 40 डिग्री सेल्सियस रहा.
- ग्वालियर में 39.9 डिग्री, उज्जैन में 39 डिग्री, खजुराहो, धार, टीकमगढ़, मंडला, सागर, सतना, शाजापुर, उमरिया, सिवनी, खरगोन और बैतूल में भी तापमान 39 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया.

असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव