नवरात्र में मीट दुकानें बंद करने के आदेश पर सपा ने बीजेपी के रवैये पर सवाल उठाए
हापुड़: योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने हापुड़ के पुलिस अधीक्षक को आदेश दिया है कि नवरात्र के 9 दिन एक भी मीट की दुकान नहीं खुलनी चाहिए. मंत्री ने मंच से ही पुलिस अधीक्षक से कहा कि अगर कोई नहीं मानता है तो उसके खिलाफ सख्ती से निपटें. मंत्री कपिल देव अग्रवाल के इस बयान के बाद समाजवादी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. समाजवादी पार्टी का कहना है कि ये देश संविधान से चलेगा, किसी मंत्री के फरमान से नहीं.
योगी सरकार के 8 साल पूरे होने के मौके पर हापुड़ पहुंचे मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेंजय सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि नवराति के 9 दिन मीट की एक भी दुकान नहीं खुलनी चाहिए. इसके लिए दो दिन में कार्य योजना तैयार कर लें. अगर कोई नहीं मानता है तो उसके खिलाफ सख्ती से निपटा जाये. यह सुनिश्चित होना चाहिए के नवरात्र के 9 दिन तक एक भी मीट की दुकान नहीं खुलनी चाहिए.
समाजवादी पार्टी ने किया हमला
योगी सरकार के मंत्री कपिल देव के इस बयान पर सियासत भी शुरू हो गई है. समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता दीपक रंजन ने कहा कि यह देश संविदान से चलेगा न कि किसी मंत्री के फरमान से. मंत्री कौन होते हैं पुलिस अधीक्षक को आदेश देने वाले. बीजेपी सबका साथ सबका विकास की बात करती है. अगर नवरात्र मीट की दुकान बंद करवानी है तो माहे रमजान में शराब की दुकानें क्यों खुली हैं. उन्हें भी बंद करना चाहिए था. बीजेपी का यह दोहरा चरित्र है.

असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव