तीन दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल
भोपाल: प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल झिरना रोड नरसिंहपुर स्थित आयुष अस्पताल में मणिनगर सिंह फाउंडेशन द्वारा आयोजित नि:शुल्क अस्थि रोग दर्द निवारण शिविर में शामिल हुए। मंत्री श्री पटेल ने सबसे पहले भगवान धन्वंतरि की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने स्वर्गीय मणिनगर सिंह पटेल "मोनू भैया" की तस्वीर पर भी पुष्प अर्पित किए। यहां उन्होंने इलाज कराने आए मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की।
मंत्री श्री पटेल ने शिविर में आए डॉक्टरों से कहा कि आप हर साल आएं और अपनी सेवाएं दें तथा अस्पताल के स्टाफ को प्रशिक्षित करें। उन्होंने बाहर से आए डॉक्टरों और आयुष अस्पताल के स्टाफ का आभार जताया। उन्होंने जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुरत्न सिंह चौहान को अस्पताल में पंचकर्म की सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही आयुर्वेदिक उद्यान भी तैयार किया जाए।
नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 250 लोगों ने पंजीयन कराया। इस अवसर पर विधायक श्री महेंद्र नागेश, पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल, पं. रामस्नेही पाठक, महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी, श्री सीताराम नामदेव, श्री राजेन्द्र ठाकुर, श्री अजय प्रताप सिंह, अन्य जनप्रतिनिधि, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया, एसडीएम सहित अन्य अधिकारी एवं शिविर में पहुंचे हितग्राही उपस्थित थे।

असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव