राजकुमार राव और वामिका गब्बी की कॉमेडी फिल्म 'भूल चूक माफ' की रिलीज डेट घोषित
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के बाद अभिनेता राजकुमार राव दर्शकों के लिए एक नई टाइम-लूप में उलझी कॉमेडी फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस बार एक्टर के साथ वामिका गब्बी रोमांस का तड़का लगाने वाली हैं। कुछ समय पहले फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। टीजर देखकर लग रहा था कि मेकर्स ने इस बार एक नया तरह का एक्सपेरिमेंट किया है। अब महीनों बाद मैडॉक फिल्म्स ने मूवी की ताजा रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। अगर आप भी राजकुमार राव के फैन हैं और उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे थे तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है।
इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
मैडॉक फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर कर रिलीज डेट का खुलासा किया है। पोस्टर के कैप्शन में लिखा गया, 'अपनी हल्दी में अटक गए रंजन और तितली! क्या उनकी शादी का दिन आएगा कभी? पता चलेगा 9 मई को। भूल चूक माफ सभी सिनेमाघरों में!'
पोस्ट से साफ है कि फिल्म मई के महीने में थिएटर्स में पहुंचेगी। अब देखना है कि पिक्चर दर्शकों को एंटरटेन कर पाने में कामयाब होती है या नहीं। बता दें कि फिल्म को पहले 10 अप्रैल को रिलीज किया जाना था मगर सनी देओल की जाट के आने के बाद मेकर्स ने भूल चूक माफ को आगे खिसका दिया।
क्या है भूल चूक माफ की कहानी?
फिल्म की कहानी की बात करें तो ये एक ऐसे कपल की कहानी है जिनकी शादी तय हो गई है। जैसे ही शादी की रस्में शुरू होती हैं राजकुमार राव का किरदार काफी एक्साइटेड हो जाता है। मगर कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब वो हल्दी की रस्म के दिन से आगे नहीं बढ़ पाता है। एक्टर वापस हल्दी की रस्म वाले दिन में आ जाते हैं। अब देखना है भूल चूक माफ में हमारा हीरो हल्दी से मंडप का सफर तय कर पाता है या नहीं।
भूल चूक माफ के बारे में....
लुका छुपी और जरा हटके जरा बचके के निर्माता दिनेश विजान ने अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के साथ मिलकर भूल चूक माफ को तैयार किया है। करण शर्मा ने फिल्म का निर्देशन किया है। विकी कौशल और रश्मिका मंदाना अभिनीत छावा के बाद भूल चूक माफ मैडॉक फिल्म्स की साल की तीसरी बड़ी रिलीज हो सकती है। अब ये तो वक्त ही बताएगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है।

गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर