वीर सावरकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर भारत के महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, विचारक, समाज सुधारक, इतिहासकार, कवि, प्रखर वक्ता और दूरदर्शी राजनेता थे। वे अपने कार्यों के कारण वीर सावरकर के नाम से लोकप्रिय हुए। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को इंदौर के प्रगति नगर में स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मधु वर्मा, रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, वीर सावरकर के पौत्र रंजीत सावरकर, बाबा साहब नवाथे, सुमित मिश्रा, श्रवण चावड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वीर सावरकर का स्मरण रोमांच की अनुभूति कराता है। उन्होंने अनेक कष्ट और यातनाएं सहकर देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन आदर्श है। कालापानी जैसी कठिनतम सजा मिलने के बाद भी वे अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर के इतिहास को सही तरीके से समझने की जरूरत है। हमारा लक्ष्य उनके इतिहास को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसी महापुरुष के नाम पर जो स्थान स्थापित होता है, उसे उनके नाम से ही जाना और पहचाना जाना चाहिए। इसके लिए सूचना बोर्ड लगाने सहित शासकीय पत्राचार और अन्य कार्यों में उनके नाम का उपयोग किया जाना चाहिए। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर के राजेंद्र नगर क्षेत्र के प्रगति नगर जोन कार्यालय में जनसहयोग से वीर सावरकर की प्रतिमा बनाई गई है। प्रतिमा का आधार वीर सावरकर द्वारा लिखी गई पुस्तकों के रूप में तैयार किया गया है।

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह