जैकलीन फर्नांडिस की मां ICU में भर्ती, एक्ट्रेस ने काम छोड़कर घर लौटने का लिया फैसला!
Jacqueline Fernandez: हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं, जिसने उनके फैंस को भी परेशान कर दिया है. दरअसल, एक्ट्रेस की मां किम फर्नांडिस ICU में भर्ती हैं. इस खबर के सामने आने के बाद एक्ट्रेस भी अपने सारे काम-धाम छोड़कर अपने परिवार के साथ लौट गई हैं. हाल ही में ये खबर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें बताया गया है कि एक्ट्रेस जैकलीन की मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. वहीं, उनके परिवार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर मानते हुए उन्हें ICU में भर्ती कर लिया है. हालांकि, उनकी बीमारी के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.
ICU में भर्ती हुईं एक्ट्रेस की मां
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी तबीयत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर रखे हुए हैं. जैकलीन हमेशा से ही अपने माता-पिता के बेहद करीब रही हैं और अपनी मां की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही वो अपने परिवार के पास लौट गई हैं. बताया जा रहा है कि उनकी मां की हालत में अब तक कोई बड़ा सुधार नहीं हुआ है, जिससे परिवार और फैंस के बीच चिंता का माहौल बना हुआ है.
परिवार के साथ पास लौटीं जैकलीन
हालांकि, डॉक्टर पूरी कोशिश कर रहे हैं कि उनकी हालत जल्द से जल्द बेहतर हो. फिलहाल, अस्पताल की ओर से भी उनकी सेहत को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है. वहीं, फैंस और जैकलीन के करीबी लोग उनकी उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस के फैंस उनके हेल्थ को लेकर प्रार्थना कर रहे हैं और जैकलीन की हिम्मत बढ़ा रहे हैं. जैकलीन की ओर से भी अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है.

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर