हिंदी और भोजपुरी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता राकेश पांडे का 77 की उम्र में हुआ निधन
भोजपुरी और हिंदी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता राकेश पांडे का मुंबई के जुहू स्थित आरोग्य निधि अस्पताल में निधन हो गया है.
आईसीयू में भर्ती कराए गए 77 साल के राकेश पांडे का निधन हृदय गति के रुकने से नींद में हुआ. राकेश पांडे की बेटी जसमीत पांडे ने पिता की मौत की खबर के बारे में बताया है.
क्या बताया राकेश पांडे की बेटी ने
जसमीत पांडे ने पिता के निधन के बारे में बात करते हुए कहा कि गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात 3.00 बजे उनके पापा को सीने में दर्द और असहज महसूस होने की शिकायत हुई तो उन्हें फौरन पास के ही आरोग्य निधि अस्पताल में ले जाया गया था. मगर सुबह तक उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ और उन्होंने शुक्रवार की सुबह 8.51 बजे नींद में ही दम तोड़ दिया.
राकेश पांडे ने हिंदी और भोजपुरी दोनों फिल्मों में काम किया है. हालांकि, उन्हें हिंदी फिल्मों से ज्यादा सफलता और शोहरत भोजपुरी फिल्मों में किए गए उनके काम से मिली.
राकेश पांडे ने इन फिल्मों में किया है काम
राकेश पांडे ने 'सारा आकाश' नाम की बॉलीवुड फिल्म से अपना डेब्यू किया था जिसके बाद उन्होंने कई हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी.
बाद में उन्होंने 'रक्षक', 'यही है जिंदगी' 'एक गांव की कहानी', 'वो मैं नहीं था', 'दोराहा', 'बलम परदेसिया', 'भैया दूज' जैसी फिल्मों में काम किया था. राकेश पांडे ने रखवाला, अमर प्रेम, अपने दुश्मन और मेरा रक्षक जैसी तमाम बॉलीवुड फिल्मों में काम किया. राकेश भारतेन्दु नाट्य अकैडमी से ग्रेजुएट भी थे. इसके अलावा, उन्होंने कई टीवी शोज में भी काम किया है. राकेश पांडे ने एक चरित्र अभिनेता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई थी.

मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा
धर्मेंद्र प्रधान की संसद में वापसी, समर्थकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत; गूंजे जयकारे
किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है संकेत, सुबह दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
संसद परिसर में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल; अमित शाह पर निशाना
कागजों में किसान, हकीकत में कोई और ले गया खाद; दावों पर उठे सवाल
अनुराग डोभाल ने रिश्ते को लेकर किया सनसनीखेज दावा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित सबूत