गौरेला पेंड्रा मरवाही में 166 पंचायत सचिवों ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल, कामकाज पर असर
प्रदेश पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर जीपीएम जिले के 166 पंचायत सचिव संघ के बैनर तले अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। पंचायत सचिवों की मुख्य मांग शासकीय करण है और यह मांग मोदी की गारंटी में होने के बाद भी आज तक अमल नहीं होने व बजट में भी किसी प्रकार की कोई घोषणा नहीं होने के कारण दुखी होकर हड़ताल में चले गए। पंचायत सचिवों के हड़ताल के चलते अब ग्राम पंचायतों के कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। हड़ताली सचिव अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं।
प्रदेश पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के 166 पंचायत सचिव अपने मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। पंचायत सचिवों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से ग्राम स्तर के काफी कामकाज पूरी तरह से ठप हो गए हैं। पंचायत सचिवों के द्वारा शासन से शासकीय कारण की मांग मुख्य है, जो मोदी की गारंटी में थी, लेकिन प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद भी उसमें अमल नहीं हुआ।
यहां तक कि पिछले दिनों प्रदेश सरकार के बजट में भी सचिवों को लेकर कोई भी घोषणा नहीं की गई, जिसके बाद इनकी नाराजगी काफी बढ़ गई और प्रदेश पंचायत संघ के बैनर तले ये हड़ताली पंचायत सचिव अनिश्चित कालीन हड़ताल कर रहे हैं। पंचायत सचिवों का कहना है कि पंचायत सचिव संघ मोदी की गारंटी को पूरा नहीं होने के चलते पिछले दिनों विधानसभा घेराव के बाद अब जनपद मुख्यालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं और एक अप्रैल को मंत्रालय घेराव किए जाने की बात कही है। हालांकि अब तक पंचायत सचिव संघ के लोगों से शासन प्रशासन के द्वारा बातचीत भी नहीं की गई है, जिसके चलते सचिव काफी नाराज हैं और आर-पार की लड़ाई के मूड में है।

कोरबा में तेज आंधी से हड़कंप, कुसमुंडा में तीन घरों पर पेड़ गिरे
ग्वालियर में खौफनाक वारदात, घूरने पर विवाद के बाद युवक की गोली मारकर हत्या
एक दिन में कितने किलोमीटर चलना चाहिए? उम्र के हिसाब से जानें सही दूरी
असम में बड़ा सियासी बदलाव, हिमंत बिस्व सरमा का इस्तीफा, कार्यवाहक CM के रूप में जारी भूमिका
अमेरिका का बड़ा फैसला: पेशावर में बंद होगा कांसुलेट
स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल क्रांति, ‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ की शुरुआत
भगवंत मान के बयान से बढ़ी सियासत, ब्लास्ट पर भारतीय जनता पार्टी ने मांगे सबूत
बिजली ट्रांसफार्मर के नीचे अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, प्रशासन सख्त
Hyderabad House में Narendra Modi ने वियतनाम के राष्ट्रपति का किया भव्य स्वागत
Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता, BJP पर निशाना