होली से पहले सीएम रेखा पूरा करेंगी एक और वादा
नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वसंत विहार की झुग्गियों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की और आवास, पानी, शिक्षा, और रोजगार जैसे मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने 15 दिनों में दो बड़ी योजनाएं लागू करने की बात कही, जिसमें 2500 रुपये की महिला समृद्धि योजना और आयुष्मान भारत योजना शामिल हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि होली पर उनकी सरकार मुफ्त सिलेंडर भी देगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को वसंत विहार इलाके की भंवर सिंह कैंप और नेपाली झुग्गी के लोगों से मिलने पहुंचीं। रेखा गुप्ता ने झुग्गी वालों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बांसुरी स्वराज के साथ खाट पर बैठकर झुग्गी वालों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 15 दिनों में दो बड़ी योजना लागू की है। होली का सिलेंडर भी मिलेगा। झाड़ू वाले सारा खाजना खाली कर दिए, लेकिन चिंता मत करें। मैं और मोदी जी हैं। इस अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि झुग्गी के सभी भाई बहनों से मिलने आई हूं। पिछली सरकार डराती थी कि बीजेपी आयी तो झुग्गी हटा देंगे, लेकिन झुग्गी नहीं हटेगा। उन्होंने इस अवसर पर जनता से पूछा कि क्या उम्मीदें हैं? उन्होंने कहा कि सारी उम्मीदें पूरी करेंगे। सीएम रेखा गुप्ता को महिला समृद्धि योजना को लेकर कहा कि 2500 रुपये वाली समृद्धि योजना पास कर दी है। जल्दी रजिस्ट्रशन होंगे। उन्होंने साफ कहा कि एक भी झुग्गी नहीं हटाएंगे। इस दौरान लोगों ने पीने का पानी, पेंशन की समस्या और विधवा पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की।

CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा
राजभवन के आदेश से रादुविवि में बढ़ी हलचल, धारा 52 लगाने की तैयारी
धर्मेंद्र प्रधान की संसद में वापसी, समर्थकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत; गूंजे जयकारे
किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है संकेत, सुबह दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
संसद परिसर में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल; अमित शाह पर निशाना