भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया, मिली करोड़ों की प्राइज मनी
Champions Trophy 2025: टीम इंडिया ने एक बार फिर क्रिकेट की दुनिया में अपना डंका बजा दिया. भारत 9 महीनों के अंदर दूसरी ICC ट्रॉफी जीतने में कामयाब रहा. टीम इंडिया ने 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया. इसी के साथ 12 साल के बाद चैंपियंस ट्रॉफी भारत वापस आ रही है. इस ऐतिहासिक जीत पर टीम इंडिया को प्राइज मनी के तौर पर करोड़ों रुपए की धनराशि दी गई. वहीं, टूर्नामेंट हारने के बावजूद न्यूजीलैंड की टीम को भी एक बड़ी प्राइज मनी मिली.
टीम इंडिया को मिली सबसे बड़ी प्राइज मनी
बता दें, चैंपियंस ट्रॉफी की 8 साल के बाद वापसी हुई थी. इससे पहले साल 2017 में ये टूर्नामेंट खेला गया था. ऐसे में ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए कुल प्राइज मनी 6.9 मिलियन यूएस डॉलर रखी थी, जो एडिशन के मुकाबले 53% है. इसमें से सबसे बड़ा हिस्सा टूर्नामेंट की विजेता टीम को मिली. टीम इंडिया को चैंपियन बनने पर 2.24 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब 20 करोड़ रुपए दिए गए, जो इस टूर्नामेंट में दी गई अभी तक की सबसे बड़ी प्राइज मनी है. इसके अलावा भारतीय टीम को ग्रुप स्टेज में हर एक जीत पर 34 हजार डॉलर यानी लगभग 30 लाख रुपए भी दिए गए. दूसरी ओर इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए 125,000 डॉलर यानी लगभग 1 करोड़ रुपए भी मिले.
उपविजेता को मिला 10 करोड़ रुपये का इनाम
खास बात ये रही कि न्यूजीलैंड की टीम को भी इनाम के तौर पर एक बड़ा अमाउंट मिला. इस बार उपविजेता टीम को 1.12 मिलियन डॉलर यानी करीब 10 करोड़ रुपए मिले. दूसरी ओर सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका को लगभग 5-5 करोड़ रुपए दिए गए. वहीं, ग्रुप स्टेज में ही बार होने वाली टीमें भी खाली हाथ नहीं रहीं. बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमों को साढ़े 3 लाख डॉलर यानी लगभग 3 करोड़ रुपए मिले. इनके अलावा पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीमों को 1 लाख 40 हजार डॉलर यानी 1 करोड़ 20 लाख रुपए दिए गए. इन सभी टीमों को भी ग्रुप स्टेज में हर एक जीत पर 34 हजार डॉलर यानी लगभग 30 लाख रुपए और टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए 125,000 डॉलर यानी लगभग 1 करोड़ रुपए अलग से दिए गए.
टूर्नामेंट में अजेय रही भारतीय टीम
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पूरी तरह से भारतीय टीम के नाम रही. कोई भी टीम इस टूर्नामेंट में भारत को नहीं हरा सकी. टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराया था. वह ग्रुप स्टेज में तीनों मैच जीतने वाली इकलौती टीम भी रही. इसके बाद भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई और फाइनल में जगह पक्की की, जहां एक बार फिर उसका सामना कीवी टीम से हुआ. लेकिन इस बार भी भारतीय टीम ही हावी रही और 4 विकेट से मैच जीतकर चैंपियन बनी.

कागजों में किसान, हकीकत में कोई और ले गया खाद; दावों पर उठे सवाल
अनुराग डोभाल ने रिश्ते को लेकर किया सनसनीखेज दावा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित सबूत
श्रेयस अय्यर ने पहली जीत का क्रेडिट वीवीएस लक्ष्मण को सौंपा, ड्रेसिंग रूम में की खुलकर तारीफ
पैसों के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी से पीटकर युवक की हत्या
चुनावी मैदान में बीजेपी की ताकत का प्रदर्शन, आज सीएम मोहन यादव-हेमंत खंडेलवाल का रोड शो
बाबर आजम की वापसी रही नाकाम, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान मुश्किल में
Meesho Share Price: मोतीलाल ओसवाल बुलिश, Buy के साथ शुरू किया कवरेज; बुल केस में 81% तक उछाल की जताई उम्मीद
विजय थलापति के बाद अब धनुष? वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
शिवकुमार के बयान पर बीजेपी आक्रामक, पेपर लीक मुद्दे पर शुरू हुआ नया विवाद