नीतीश कुमार को कुर्सी के अलावा कुछ नहीं दिखता - प्रशांत किशोर
पटना । एक दिवसीय दौरे पर मुजफ्फरपुर पहुंचे चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार का शासन काल लालू यादव के जंगलराज से भी बदतर है। साथ ही कहा कि नीतीश कुमार को कुर्सी के अलावा कुछ नहीं दिखता है। उन्होंने नीतीश सरकार पर मनरेगा जैसी योजनाओं के फंड का सही उपयोग नहीं कर पाने का भी आरोप लगाया।
प्रशांत किशोर ने कहा कि आज बिहार की स्थिति लालू यादव के जंगलराज से भी ज्यादा बदतर हो चुकी है। नीतीश कुमार के शासनकाल में अधिकारियों का जंगलराज है। नीतीश कुमार की राजनीतिक नैतिकता खत्म हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि एक समय था जब नीतीश कुमार रेल मंत्री थे और पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना में 200 लोगों की मौत पर उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। आज इनकी पार्टी विधानसभा में हार चुकी है। 243 में से सिर्फ 42 सीट है, लेकिन ये मुख्यमंत्री बने रहना चाहते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार को सिर्फ अपनी कुर्सी की चिंता है, उन्हें सिर्फ कुर्सी पर बैठना है, चाहे भाजपा के साथ रहें या फिर राजद के। जनता की समस्याओं से उन्हें कोई मतलब नहीं है।

प्राइवेट स्कूलों की चमक के पीछे छिपी हकीकत, सरकारी स्कूल क्यों पिछड़ रहे
मुंबई टी20 लीग कब से कब तक? सामने आया पूरा कार्यक्रम
Morena में कांग्रेस का प्रदर्शन, दिल्ली-मुंबई हाईवे पर जाम
उम्रकैद काट चुके युवक और मुस्लिम महिला जेलर की शादी बनी चर्चा का विषय
David Warner से जुड़े मामले की अगली सुनवाई 24 जून को
बच्चों की खरीद-फरोख्त का सनसनीखेज मामला आया सामने
पैरों में सूजन की सबसे आम वजह ‘फ्लूड रिटेंशन’
स्वस्थ शरीर के लिए करें अंकुरित काले चनों का सेवन
अक्सर वायरल संक्रमण के कारण होता है हेपेटाइटिस