कठुआ के जलाशय में 3 शव मिलने से हड़कंप, दो दिन से थे लापता
कठुआ। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में तीन लोगों के लापता होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस मामले में सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रशासन ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया। अंततः लोहाई मल्हार इलाके के समीप एक जलाशय में तीनों के शव बरामद किए गए। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि जिला कठुआ के बिलावर क्षेत्र के जंगलों में तीन लोग लापता हो गए थे। उनकी तलाश के लिए सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ एन.टी.आर.ओ. (नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन) की टीम को भी तैनात किया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत दिनों बिलावर के सडून क्षेत्र से तीन लोग शादी समारोह में भाग लेने के लिए निकले थे, जिनमें दो व्यस्क और एक नाबालिग शामिल था। परिजनों के मुताबिक, इनमें से एक ने परिवार को फोन कर जानकारी दी थी कि वे जंगल में रास्ता भटक गए हैं। इसके बाद से ही तीनों के फोन बंद आ रहे थे।
यहां जलाश से 03 शवों के मिलने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। यह इलाका पहले भी आतंकी घटनाओं से प्रभावित रहा है, जिससे इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही हैं।
फिलहाल शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही खुलासा हो सकेगा। इस घटना ने कठुआ जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।

युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर वीवीएस लक्ष्मण की अहम टिप्पणी, बताया किस बात का रखना होगा ध्यान
प्रधानमंत्री पर कार्टून दिखाना पड़ा भारी, श्रीलेखा मित्रा पर केस दर्ज; बचाव में कही ये बात
भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन उग्र, भूख हड़ताल से सरकार पर बढ़ेगा दबाव
बाजार में लौटी तेजी, शॉर्ट टर्म कमाई के लिए ये 2 शेयर बन सकते हैं गेमचेंजर
हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश: विधायक अनुज शर्मा से जुड़े आपत्तिजनक पोस्ट तत्काल हटाए जाएं
नेपाल पहुंची Hero EV, तीन नई इलेक्ट्रिक बाइक्स से बढ़ाया ग्लोबल विस्तार
पेपर लीक माफियाओं पर सरकार का बड़ा प्रहार, डॉ. जितेंद्र सिंह लोकसभा में पेश करेंगे नया विधेयक
सारंगढ़ में बारिश का कहर, उफनते नाले में समाई कार; पति-पत्नी का सुराग नहीं
तीर-धनुष से दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने सूझबूझ से किया काबू