चैंपियन ट्रॉफी में भारत की होगी जीत! वेंकटेश अय्यर ने बाबा महाकाल से मांगा वरदान
उज्जैन: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे. उन्होंने यहां विशेष पूजा-अर्चना की. उन्होंने भगवान महाकाल से भारत की जीत की कामना की. वेंकटेश अय्यर ने महाकाल मंदिर के नंदी हाल में बैठकर भगवान का ध्यान लगाया.
महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे वेंकटेश अय्यर
शनिवार देर रात भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे. उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन किए और भारतीय टीम की सफलता के लिए प्रार्थना की. बता दें कि, आज रविवार दोपहर 2:30 बजे दुबई में चैंपियन ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. जिसमें भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे.
बाबा महाकाल से टीम इंडिया की जीत की दुआ
वेंकटेश अय्यर ने महाकाल की शरण में आकर विश्वास जताया कि, ''भगवान के आशीर्वाद से भारतीय टीम फाइनल में जरूर जीत दर्ज करेगी और ट्रॉफी लेकर वतन लौटेगी.'' वेंकटेश अय्यर ने कहा, मैंने बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि भारत इस चैंपियन ट्रॉफी को जीते. मुझे पूरा भरोसा है कि भगवान महाकाल के आशीर्वाद से हम यह खिताब अपने नाम करेंगे.''
भारत इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंचा है. पूरे देश के क्रिकेट प्रेमी उम्मीद कर रहे हैं कि टीम इंडिया यह मुकाबला जीतेगी और चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा करेगी. भारत की जीत के लिए फैंस पूजा पाठ और आरती कर रहे हैं. बता दें कि भारत ने इसी टूर्नामेंट में 2 मार्च को न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था. लेकिन फाइनल में कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है.

प्रधानमंत्री पर कार्टून दिखाना पड़ा भारी, श्रीलेखा मित्रा पर केस दर्ज; बचाव में कही ये बात
भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन उग्र, भूख हड़ताल से सरकार पर बढ़ेगा दबाव
बाजार में लौटी तेजी, शॉर्ट टर्म कमाई के लिए ये 2 शेयर बन सकते हैं गेमचेंजर
हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश: विधायक अनुज शर्मा से जुड़े आपत्तिजनक पोस्ट तत्काल हटाए जाएं
नेपाल पहुंची Hero EV, तीन नई इलेक्ट्रिक बाइक्स से बढ़ाया ग्लोबल विस्तार
पेपर लीक माफियाओं पर सरकार का बड़ा प्रहार, डॉ. जितेंद्र सिंह लोकसभा में पेश करेंगे नया विधेयक
सारंगढ़ में बारिश का कहर, उफनते नाले में समाई कार; पति-पत्नी का सुराग नहीं
तीर-धनुष से दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने सूझबूझ से किया काबू
रणबीर कपूर ने 'धूम 4' की अटकलों पर लगाया विराम, 'लव एंड वॉर' को लेकर दिया बड़ा संकेत