तेलंगाना सुरंग हादसा: मलबे से शवों की तलाश शुरू, कुत्तों ने पहचाने दो स्थान
नगरकुरनूल। आंशिक रूप से ढही एसएलबीसी सुरंग के अंदर शुक्रवार को शवों के खोजी कुत्तों ने इंसानी मौजूदगी के दो संभावित स्थानों की पहचान की। इसके बाद बचावकर्मियों ने वहां का मलबा निकालना शुरू कर दिया है। 22 फरवरी को सुरंग का एक हिस्सा ढहने के बाद से अब तक आठ लोग सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं।
टीमें इन स्थानों से मलबा हटा रही हैं
बचाव कार्य में केरल पुलिस के शवों को खोजने वाले कुत्ते शामिल होने के बाद शुक्रवार सुबह उन्हें सुरंग के अंदर ले जाया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुत्ते उन संभावित स्थानों का पता लगा रहे हैं, जहां श्रमिक फंसे हो सकते हैं। उन्होंने दो संभावित स्थान पहचाने हैं और टीमें इन स्थानों से मलबा हटा रही हैं।
मानव शवों को खोजने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित हैं कुत्ते
उन्होंने बताया कि ये कुत्ते लापता इंसानों और मानव शवों को खोजने के लिए विशेषरूप से प्रशिक्षित किए गए होते हैं। केरल पुलिस के ये खोजी कुत्ते बेल्जियन मालिनोइस नस्ल के हैं और 15 फीट गहराई की भी गंध का पता लगा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ की मेडिकल टीम को भी मानक संचालन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सुरंग में भेजा गया है, ताकि उनका पता चलने पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।
रोबोटिक्स टीम अपने काम पर लगी हुई है
दिन में खनन कंपनी और रैट माइन्स की टीम भी चुने गए स्थानों पर काम करने अंदर पहुंची। जबकि एक टीम रोबोट के इस्तेमाल की संभावना तलाशने के लिए शुक्रवार सुबह सुरंग में गई और बताया कि चट्टानों की मौजूदगी देखते हुए नेविगेट करने के लिए उसे एक खास तरीके की जरूरत है। रोबोटिक्स टीम अपने काम पर लगी हुई है।

सपनों को मिले पहिए : भीमा मारकंडे की 'बैसाखी' से 'आत्मनिर्भरता' तक की प्रेरक यात्रा
Mohan Yadav सरकार के बड़े फैसले, व्यापारियों के लिए राहत की खबर
गर्भावस्था में खानपान का रखें खास ध्यान, सेहत रहेगी बेहतर
ऑनलाइन फ्रॉड का नया तरीका, युवती से लाखों की ठगी
कलिगनर को लेकर पोस्ट पर विवाद, सोशल मीडिया पर तीखी बहस
Subrahmanyam Jaishankar का फोकस: आर्थिक रिश्तों को नई रफ्तार
Bharatiya Janata Party की सरकार गठन तैयारी तेज, Amit Shah बंगाल के पर्यवेक्षक
RCB से जुड़ी यादों में डूबे Virat Kohli, बोले- ये परिवार जैसा साथ था
KL Rahul ने पिता बनने के बाद साझा किए भावुक अनुभव
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पत्थलगांव – कुनकुरी सड़क मरम्मत में आई तेजी