शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में बढ़त खोकर गिरावट की ओर बढ़ा
भारतीय शेयर बाजार आज अच्छी-खासी बढ़त के साथ खुला। हालांकि, शुरुआती कारोबार में बाजार ने अपनी बढ़त खो दी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 578 अंक की बढ़त के साथ 74,308 पर खुला। हालांकि, शुरुआती कारोबार में ही इसने अपनी काफी बढ़ते खो दी और यह 80 अंक की बढ़त के साथ 73,824.62 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान पर और 15 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.11 फीसदी या 24 अंक की बढ़त के साथ 22,361 पर ट्रेड करता दिखा। निफ्टी के 50 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान पर और 27 शेयर लाल निशान पर दिखाई दिए।
इन शेयरों में दिखी तेजी
निफ्टी पैक के शेयरों में गुरुवार को सबसे अधिक तेजी बीपीसीएल में 2.74 फीसदी, रिलायंस में 1.89 फीसदी, श्रीराम फाइनेंस में 1.60 फीसदी, टाटा स्टील में 1.53 फीसदी और एशियन पेंट में 1.52 फीसदी दिखी। वहीं, सबसे अधिक गिरावट ट्रेंट में 1.41 फीसदी, एसबीआई लाइफ में 1.35 फीसदी, ब्रिटानिया में 1.04 फीसदी, ग्रेसिम में 1.02 फीसदी और अल्ट्राटेक सीमेंट में 0.92 फीसदी देखने को मिली है।
सेक्टोरल सूचकांकों का हाल
सेक्टोरल सूचकांकों में सबसे अधिक तेजी निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.35 फीसदी और निफ्टी मीडिया में 1.29 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 0.37 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.07 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.85 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.52 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.69 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.53 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.31 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.35 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.33 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 1.10 फीसदी की तेजी दिखी। इससे इतर निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.13 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.06 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.05 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.08 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.03 फीसदी की गिरावट दिखी।

LPG सिलेंडर महंगा, आम आदमी की रसोई पर बढ़ा बोझ
मजदूर दिवस पर मायावती का बड़ा बयान: आउटसोर्सिंग को बताया रोजगार के लिए गंभीर खतरा
नोएडा में धारा 163 लागू, ड्रोन और CCTV से कड़ी निगरानी क्यों?
20 साल पुराना क्रूज हादसे का शिकार, 9 लोगों की मौत, NDRF का रेस्क्यू जारी
गंगा एक्सप्रेसवे टोल विवाद: तीन दिन में तीन बार बदलीं दरें, यात्रियों में हड़कंप
भवानीपुर स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे रहीं ममता बनर्जी, EVM सुरक्षा पर सियासी घमासान
तुलसी और गौमाता: आरोग्य प्राप्ति के दो दिव्य स्तंभ, जानें कैसे दूर रहेंगे रोग?
यंत्रों की रहस्यमयी शक्ति: जानें कैसे ज्यामितीय आकृतियां बदल सकती हैं आपकी किस्मत?
हथेली में छिपा है आपके जीवन का नक्शा: जानें रेखाओं और बनावट का दिलचस्प संकेत
अतिथि सत्कार की पहली कड़ी: मेहमान को पानी पिलाने के पीछे छिपे हैं ये 3 बड़े रहस्य