बीजेपी नेता डॉ. राजेश्वर सिंह ने असंल प्रोजेक्ट्स की धोखाधड़ी पर सीएम योगी से किया जांच की अनुरोध
असंल प्रोजेक्ट्स की धोखाधड़ी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया हुआ है। अंसल कंपनी के हेड सुशील समेत कई अफसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ राजेश्वर सिंह ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर गृह खरीदारों की शिकायतों के संबंध में जांच की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि असंल प्रोजेक्टस में गृह खरीदारों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
अंसल प्रोजेक्ट्स में घर लेने वालों को तय पजेशन न मिलना, घटिया निर्माण गुणवत्ता, बिक्री में बताई गई सुविधाओं का अभाव जैसा सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा इन प्रोजेक्ट्स को लखनऊ विकास प्राधिकरण की तरफ से मंजूरी दिए के बाद बाद बकाया राशि चुकता नहीं करने की गंभीर स्थिति सामने आइ है। डॉ राजेश्वर सिंह ने अपने पत्र में कहा है कि लखनऊ विकास प्राधिकरण और अंसल प्रोजेक्ट्स के बीच हुए समझौते के बाद भी गृह खरीदारों को वे सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं जिनका वादा किया गया था।
गृह खरीदारों को न्याय दिलाने की मांग
बीजेपी विधायक ने इस मामले को लेकर लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि एलडीए ने अंसल के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी जबकि अंसल ने अब तक बकाया राशि का भुगतान नहीं किया है। डॉ राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री से यह भी अनुरोध किया कि अंसल के खिलाफ सभी लंबित शिकायतों और मामलों को शीघ्र हल किया जाए और गृह खरीदारों के अधिकारों की रक्षा की जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी निर्देशित करने का आग्रह किया कि असंल के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए ताकि गृह खरीदारों को न्याय मिल सके।

असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव