तस्कीन अहमद को BCB का प्रमोशन, अब होंगे कैटेगरी-ए में शामिल
Taskin Ahmed: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद को शानदार प्रदर्शन का ईनाम दिया है. दरअसल, अब तस्कीन अहमद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के कैटेगरी-ए का हिस्सा हो गए हैं. बीसीबी ने अपने क्रिकेटरों का नया कॉन्ट्रेक्ट जारी किया है. इस नए कॉन्ट्रेक्ट में तस्कीन अहमद को प्रमोशन मिला है. इससे पहले पिछले दिनों 3 मार्च को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड डायरेक्टर्स की मीटिंग हुई थी. उस मीटिंग में तस्कीन अहमद को कैटेगरी-ए में शामिल करने पर प्रस्ताव रखा गया था. बहरहाल, अब इस फैसले पर मुहर लग गई है. तस्कीन अहमद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के कैटेगरी-ए का हिस्सा होंगे.
BCB के कैटेगरी-ए में किस-किस का नाम?
BCB के कैटेगरी-ए में तस्कीन अहमद के अलावा टेस्ट और वनडे कप्तान नजमुल हुसैन शांतो, मेहदी हसन मिराज, लिटन कुमार दास और अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को रखा गया है. वहीं, मोमिनुल हक, तैजुल इस्लाम, महमूदुल्लाह, तौहीद हृदय, हसन महमूद और नाहिद राणा कैटेगरी-बी का हिस्सा हैं. BCB के कैटेगरी में शादमान इस्लाम, सौम्या सरकार, जेकर अली अनिक, तंजीद हसन तमीम, शोरफुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब और महेदी हसन शामिल हैं.
चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश का निराशाजनक प्रदर्शन
बताते चलें कि पिछले दिनों चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. बांग्लादेश को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद बांग्लादेश को न्यूजीलैंड ने हराया. वहीं, बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. इस तरह बांग्लादेश का सफर पहले ही राउंड में समाप्त हो गया. इस ग्रुप से भारत और न्यूजीलैंड की टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वॉलीफाई किया. जबकि मेजबान पाकिस्तान और बांग्लादेश का सफर समाप्त हो गया.

शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके
प्रकृति का अनमोल खजाना है नागालैंड, मानसून में इन 5 जगहों का नजारा नहीं भूलेंगे
लोकसभा में शोर-शराबा, राज्यसभा स्थगित; विपक्ष के हंगामे से सदन की कार्यवाही प्रभावित
बिहार विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा, धक्का-मुक्की से बढ़ा राजनीतिक तापमान