अमेरिकी राष्ट्रपति ने आव्रजन, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा पर तेज कार्रवाई का दिया श्रेय
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (भारतीय समयानुसार) को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। इस दौरान ट्रंप ने आव्रजन, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा पर तेज और निरंतर कार्रवाई का श्रेय लिया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'अमेरिका का सुनहरा दौर लौट चुका है।
अमेरिका की रफ्तार लौट आई है। अमेरिका का सम्मान और विश्वास लौट आया है। हमारा आत्मविश्वास वापस आ गया है। हमने 43 दिन में वह सब कर के दिखाया है, जो बाकी सरकारें 43 साल में नहीं कर पाईं। यह तो बस शुरुआत है। अमेरिका फिर से महान बनने लगा है।'
'मैंने 100 एक्जीक्यूटिव आदेश पर हस्ताक्षर किए'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा
पिछले छह हफ्ते में मैंने 100 एक्जीक्यूटिव आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। अवैध सीमा क्रॉसिंग के खिलाफ मैंने दक्षिणी सीमाओं पर राष्ट्रीय इमरजेंसी घोषित किया। हर एक नए कानून बनने पर मैंने 10 पुराने कानून खत्म करने का आदेश दिया हैं। मैंने मैक्सिको की खाड़ी को अमेरिकी खाड़ी नाम दिया है। अमेरिका में फ्री स्पीच की वापसी हुई है, सरकारी सेंसरशिप को मैंने खत्म किया है।
'हथियारबंद सरकार को खत्म कर दिया'
ट्रंप ने कहा, '...हमने हथियारबंद सरकार को खत्म कर दिया है, उदाहरण के लिए एक बैठे हुए राष्ट्रपति को मेरे जैसे अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी पर क्रूरतापूर्वक मुकदमा चलाने की अनुमति है, यह कैसे काम कर सकता है? यह अच्छा नहीं था। हमने अमेरिका में मुक्त भाषण वापस लाया है।
दो दिन पहले मैंने अंग्रेजी को अमेरिका की आधिकारिक भाषा बनाने के आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने आगे कहा, अमेरिका को मुझ पर भरोसा है, बाइडन अब तक के सबसे खराब राष्ट्रपति हैं, बाइडन के कार्यकाल में घुसपैठ बढ़ा था।
शपथ लेते ही किया राष्ट्रीय आपातकाल का एलान
ट्रंप ने कहा, 'पद की शपथ लेने के कुछ ही घंटों के भीतर मैंने हमारी दक्षिणी सीमा पर राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी। मैंने अपने देश पर आक्रमण को रोकने के लिए अमेरिकी सेना और सीमा गश्ती दल को तैनात किया और उन्होंने क्या शानदार काम किया है! नतीजतन पिछले महीने अवैध सीमा पार करने की घटनाएं अब तक के सबसे कम रिकॉर्ड की गईं।

लोकसभा में शोर-शराबा, राज्यसभा स्थगित; विपक्ष के हंगामे से सदन की कार्यवाही प्रभावित
बिहार विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा, धक्का-मुक्की से बढ़ा राजनीतिक तापमान
'जन नायकन' की स्टारकास्ट की फीस आई सामने, विजय सबसे आगे, बाकी सितारों को क्या मिला?
खूंखार सियार का आतंक! घर में घुसकर सात लोगों को काटा, मची अफरा-तफरी
सोनम रघुवंशी की मुश्किलें बढ़ीं, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जमानत
Infosys के Q1 रिजल्ट से पहले दबाव में शेयर, जानें कैसी रह सकती है परफॉर्मेंस
रिकॉर्ड से बस 16 रन दूर अभिषेक शर्मा, कोहली-केएल राहुल वाले एलीट क्लब में एंट्री तय?
मुख्यमंत्री का बड़ा दौरा आज, 340 करोड़ के विकास कार्यों की रखेंगे आधारशिला