"शेयर बाजार में बडी धूम, 40 रुपये का शेयर बना 5,505 रुपये का, निवेशकों ने किया मोटा मुनाफा"
Multibagger Stock: शेयर मार्केट में लोग अक्सर उन शेयरों के तलाश में रहते हैं जो उनको अच्छा रिटर्न दे सकें. मल्टीबैगर स्टॉक में आपको हजारों फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है. मार्केट में कई ऐसे शेयर्स हैं जो कुछ समय पहले इतने कम रेट में थे और आज उनकी कीमत हजारों में हो चुकी है. ऐसा ही एक शेयर अतुल लिमिटेड (Atul Ltd) है. अगर आप मार्केट में अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आपको लंबे समय तक इसमें रुकना पड़ेगा. लॉन्ग टर्म की बात करें तो इसने 16 सालों में निवेशकों को करोड़पति बना दिया है.
13,720 फीसदी का रिटर्न
शेयर ने 16 साल में 40.45 रुपए से लेकर मौजूदा कीमत तक का सफर तय किया है. इस तरह अगर 16 साल से कंपनी के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अब तक करीब 13,720 फीसदी तक का फायदा हुआ है. इसका मतलब है कि अगर किसी ने 16 साल पहले इस शेयर में निवेश किया होता तो अब तक 13,720 फीसदी से अधिक का फायदा हुआ है. इसका मतलब यह हुआ कि अगर किसी ने 16 साल पहले इसमें 1 लाख रुपए लगाए होंगे और अभी तक शेयर बिक्री नहीं की होगी, तो निवेश 1.38 करोड़ रुपए हो गया होगा.
कंपनी का का मार्केट कैप
मार्केट में गिरावट के बावजूद भी कंपनी का शेयर कल 3 मार्च के कारोबार में फोकस में रहा. कंपनी का शेयर कल बीएसई पर 3.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 5507.05 रुपए के लेवल पर बंद हुआ था. वहीं आज दोपहर 2 बजकर 5 मिनट के आस-पास कंपनी का शेयर 0.48% की बढ़ोतरी के साथ 5,542.35 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. अतुल लिमिटेड कंपनी का का मार्केट कैप आज बीएसई पर 16,167.94 करोड़ रुपए है. शेयर का 52 वीक हाई 8,165.25 रुपए और 52 वीक लो 5,151.00 रुपए है. कंपनी के शेयर ने दस साल में अपने निवेशकों को 328.79 फीसदी का रिटर्न दिया है.

मेट्रो स्टेशन बंद होने पर भड़के CJI, बोले- लंच तक समाधान नहीं तो करेंगे दखल
सियासी घमासान के बीच हिंसा, BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प में 16 पुलिसकर्मी घायल
दुनिया के व्यापारिक रास्तों पर संकट! बाब-अल-मंदेब की नाकेबंदी का डर
सालीवाड़ा में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत से सनसनी
'जन नायकन' लीक पर अलग-अलग राय, कोई बोला 150 करोड़ का नुकसान तो किसी ने कहा 'जीरो इम्पैक्ट'
शिकायतों का अंबार, फिर भी कार्रवाई नहीं; नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
ट्रंप के टैरिफ फैसले से कनाडा को झटका, भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा
CJP का बड़ा बयान: जंतर-मंतर हिंसा में पुलिस को गंभीर चोटें नहीं आईं
क्या नहीं होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? सरकार के रुख ने बढ़ाई चर्चा
HAL-Safran डील: भारत में बनेंगे LEAP इंजन के अहम पार्ट्स, 'मेक इन इंडिया' को मिली बड़ी उड़ान