'छावा' की कमाई में गिरावट, तीसरे मंडे को मंदी; 18वें दिन पहली बार सिंगल डिजीट में कमाई
विक्की कौशल की ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर एक छत्र राज कर रही है. इस ऐतिहासिक फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है और इसी के साथ इसने खूब कमाई भी कर ली है. ये फिल्म अपने बजट से कई गुना ज्यादा मुनाफा कमा चुकी है लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर से टस से मस होने का नाम नहीं ले रही है. यहां तक की तीसरे वीकेंड पर भी इसने छप्परफाड़ कमाई की थी. चलिए यहां जानते हैं तीसरे मंडे को यानी 18वें दिन ‘छावा’ ने कितना कलेक्शन किया है?
‘छावा’ ने 18वें दिन कितनी की कमाई?
वीर संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित ‘छावा’ की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस बेहद शानदार है.वैसे ‘छावा’ ने रिलीज के पहले ही दिन अपनी बंपर कमाई के साथ साबित कर दिया था कि ये लंबी रेस का घोड़ा है. इसी के साथ ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है और रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में ऑडियंस की खूब भीड़ उमड़ रही है. ‘छावा’ हर दिन बमफाड़ कमाई कर रही है और तमाम फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ रही है. हालांकि रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे सोमवार को पहली बार इस फिल्म ने सिंगल डिजीट में कलेक्शन किया है लेकिन ये 500 करोड़ी बनने से इंचभर दूर रह गई है. इसी के साथ फिल्म की कमाई की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक ‘छावा’ ने 31 करोड़ के कलेक्शन के साथ खाता खोला था
फिर इसने पहले हफ्ते में 219.25 करोड़ की कमाई की.
- दूसरे हफ्ते में ‘छावा’ का कलेक्शन 180.25 करोड़ रुपये रहा.
- इसके बाद 15वें दिन फिल्म ने 13 करोड़ का कलेक्शन किया था.
- 16वें दिन फिल्म ने 22 करोड का कारोबार किया.
- 17वें दिन ‘छावा’ की कमाई 22 करोड़ रुपये रही.
- वहीं अब फिल्म की रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे सोमवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.
- रिपोर्ट के मुताबिक ‘छावा’ ने रिलीज के 18वें दिन 8.50 करोड़ का कलेक्शन किया है.
- इसी के साथ ‘छावा’ की 18 दिनों की कुल कमाई अब 467.25 करोड़ रुपये हो गई है.
‘छावा’ ने 18वें दिन भी इन फिल्मों को चटाई धूल
‘छावा’ की कमाई में तीसरे सोमवार गिरावट दर्ज की गई है और इसने अपनी रिलीज के बाद पहली बार 10 करोड़ से कम कमाई की है बावजूद इसके ‘छावा’ ने तीसरे मंडे को भी कई फिल्मों को धूल चटा दी और 18वें दिन 8.5 करोड़ की कमाई के साथ 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. छावा ने जिन फिल्मों को 18वें दिन मात दी है उनमें ये शामिल हैं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"
AAP में दरार की बड़ी वजह 'शाही शादी'! नवीन जयहिंद का दावा— "राघव-परिणीति के विवाह ने पार्टी में पैदा किया असंतोष"
शिंदे का बड़ा दांव: बच्चू कडू शिवसेना में शामिल, महाराष्ट्र की राजनीति में 'प्रहार' और 'धनुष-बाण' का महामिलन