छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: आज खाद्य, महिला और बाल विकास से जुड़े मुद्दों पर विशेष चर्चा..... विपक्ष नहीं होगा शामिल
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 6वां दिन है। आज के सत्र में खाद्य, महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़े सवालों पर मंत्रियों से जवाब मांगा जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पत्रों को सदन के पटल पर रखेंगे, वहीं डिप्टी सीएम नगरीय निकायों के मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सदन में महत्वपूर्ण पत्रों को सदन के पटल पर रखेंगे। वहीं डिप्टी सीएम नगरीय निकायों से जुड़े मुद्दों पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे और संबंधित विषयों पर चर्चा करेंगे।
वित्त मंत्री की अनुपस्थित पर विपक्ष का वॉकआउट, कार्यवाही स्थगित
छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही चल रही है। कल 3 मार्च को पेश किए गए बजट को लेकर आज चर्चा होनी है। आय व्यय पर सामान्य चर्चा होनी है। इस बीच इस चर्चा में भाग लेने से इनकार कर दिया। विपक्ष ने सदन में कहा कि वित्त मंत्री सदन में नहीं हैं, उनके अनुपस्थित रहने पर चर्चा कैसे होगी। पहले सदन में बुलाने की मांग की। इसके बाद विपक्ष ने चर्चा करने की बात कही। इससे नाराज होकर विपक्षी नेता एक साथ सदन से वॉकआउट कर गए। इसके बाद सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।
जल संसाधन मंत्री का ध्यान
विधायक लखेश्वर आज जल संसाधन मंत्री का ध्यान जल संसाधन से जुड़े मुद्दों की ओर आकर्षित करेंगे। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत 27 प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे, जो विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होंगे।
वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय पर चर्चा
आज के सत्र में वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय पर भी सामान्य चर्चा होगी। इस चर्चा में विधायक बजट के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा का यह सत्र राज्य के विकास और प्रशासनिक मुद्दों पर गहन चर्चा के लिए मंच प्रदान कर रहा है। आज का दिन कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और निर्णय के लिए भी तैयार है।

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"
AAP में दरार की बड़ी वजह 'शाही शादी'! नवीन जयहिंद का दावा— "राघव-परिणीति के विवाह ने पार्टी में पैदा किया असंतोष"
शिंदे का बड़ा दांव: बच्चू कडू शिवसेना में शामिल, महाराष्ट्र की राजनीति में 'प्रहार' और 'धनुष-बाण' का महामिलन
भारत की नई पीढ़ी की मिसाइल ‘अग्नि-6’ को लेकर तैयारियां पूरी
एमपी किसानों के लिए बड़ी सौगात: लॉन्च हुआ सीएम किसान हेल्पलाइन और डैशबोर्ड
सम्राट चौधरी का 'रुद्र' रूप: अपराधियों की फोटो पर टंगवा दो माला, DM-SP को मिला 'स्पेशल एनकाउंटर' सिग्नल!
बैंकिंग शेयरों में लगातार बिकवाली का दबाव
भीषण गर्मी में लंबी क्लासेस से छात्र परेशान