श्रद्धा कपूर के 38वें जन्मदिन पर फैंस ने किया सेलिब्रिटी डेटिंग लाइफ का जिक्र, वायरल वीडियो में राहुल मोदी का नाम
बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज यानि 3 मार्च को 38 साल की हो चुकी हैं. एक्ट्रेस के बर्थडे पर फैंस उनको सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं. पिछले काफी वक्त से एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के साथ डेटिंग लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं. दरअसल उनका नाम कई दिनों से राहुल मोदी के साथ जुड़ रहा है. लेकिन एक्ट्रेस ने कभी इसपर कोई रिएक्शन नहीं दिया. अब श्रद्धा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिससे राहुल मोदी संग उनके रिश्ते की पोल खुलती दिखाई दी.
श्रद्धा कपूर के वॉलपेपर पर दिखे राहुल मोदी
दरअसल श्रद्धा कपूर को पैपराजी ने हाल ही में मुंबई की एक जगह पर स्पॉट किया. जहां वो जिम वियर में नजर आई. इस दौरान एक्ट्रेस काफी जल्दी में भी दिखी. उन्होंने हाथ में अपना फोन लिया हुआ था. ऐसे में एक्ट्रेस के फोन के वॉलपेपर पर कुछ ऐसा देखने को मिला. जो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है.
रोमांटिक फोटो से खुली दोनों के प्यार की पोल
श्रद्धा कपूर के इस वीडियो ने उनकी लव लाइफ की पोल खोल दी है. दरअसल एक्ट्रेस के फोन के वॉलपेपर पर उन्होंने अपनी और राहुल मोदी की फोटो लगाई हुई है. ये एक रोमांटिक फोटो है. जिसमें दोनों एक-दूजे को गले लगाते हुए दिखाई दिए. इस फोटो के सामने आने के बाद अब यूजर्स को यकीन हो गया है कि एक्ट्रेस राहुल मोदी को ही डेट कर रही हैं.
कहां से शुरू हुई श्रद्धा और राहुल की लव स्टोरी
बता दें कि इससे पहले ये रूमर्ड कपल एक शादी में साथ दिखाई दिया था. दोनों की वो तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खासी वायरल हुई थी. बता दें कि राहुल फिल्म निर्माता लव रंजन की लव फिल्म्स से जुड़े स्कईनराइटर हैं. उन्होंने ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का सह-लेखन भी किया है. इस फिल्म के बाद से ही दोनों के अफेयर की खबरें सामने आई थी.

एक्शन में सीएम मोहन यादव: अचानक खरगोन के गेहूं खरीदी केंद्र पहुंचे, व्यवस्थाओं को देख अधिकारी रह गए हैरान
जबलपुर में काल बनी रफ्तार: अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को रौंदा, पति-पत्नी की मौके पर ही मौत
मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह
सिर पर पानी की बाल्टी, जान जोखिम में डालकर सड़क पार
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
फुलकोड़ो प्राथमिक शाला में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
ग्वालियर में ‘दा वन हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ का भव्य उद्घाटन
एम्स की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र से कहा- 'गर्भपात के पुराने नियमों में अब बदलाव की जरूरत'
छत्तीसगढ़ में गैर-बासमती चावल निर्यातकों को टैक्स में छूट