जल्द ही खुशियां दस्तक देने वाली सिद्धार्थ और कियारा के घर
मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री के हॉट कपल एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का परिवार बडा होने वाला है। इस कपल के घर जल्द ही खुशियां दस्तक देने वाली हैं। हाल ही में कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है, उन्होंने एक क्यूट फोटो शेयर कर बताया कि वह अब पेरेंट्स बनने वाले हैं।
इस खबर के सामने आने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें सिद्धार्थ कियारा का हाथ थामे नजर आ रहे हैं और दोनों के हाथों पर छोटे-छोटे व्हाइट कलर के बूटीज रखे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए कियारा आडवाणी ने लिखा है, हमारी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा, जल्द ही आने को तैयार है। कियारा आडवाणी के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
एक्टर ईशान खट्टर ने लिखा, दोनों को बहुत-बहुत बधाई, नन्हें-मुन्हे आपकी जर्नी सेफ रहे। तो वहीं सामंथा रुथ प्रभु ने लिखा, ओएमजी, आप दोनों को बधाइयां। इनके अलावा अथिया शेट्टी ने भी सिद्धार्थ और कियारा के इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है। बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साल 2023 में शादी रचाई थी। दोनों की शादी के फोटोज देख हर किसी की आंखों में आंसू आ गए थे। इस कपल को ऑनस्क्रीन के साथ-साथ ऑफ स्क्रीन भी फैंस का खूब प्यार मिला था।

राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान