बलिया: ने दंपत्ति की हत्या की, पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के बलिया में 15 दिन पहले हुई दंपत्ति की हत्या का खौफनाक खुलासा हुआ है. यह वारदात एक युवक ने अंधविश्वास की वजह से अंजाम दिया था. सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की. इसमें आरोपी ने जो खुलासा किया, उसे सुनकर खुद पुलिस वाले भी हैरान रह गए. आरोपी ने बताया कि उसने यह वारदात बदले की भावना के तहत किया है. कहा कि 15 साल पहले मृतक ने तंत्र मंत्र से भूत हंकवाकर उसके माता पिता की हत्या कराई थी.
आरोपी ने तंत्र-मंत्र के आरोप में की हत्या
मामला बलिया जिले के खेजुरी थाना क्षेत्र में मासूमपुर गांव का है. इस गांव में बीते 9 फरवरी को एक दंपत्ति श्यामलाल चौरसिया और बासमती देवी की हत्या हुई थी. चूंकि पुलिस को तत्काल कोई सबूत नहीं मिला था, इसलिए पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान ही पुलिस को पता चला कि आरोपी अखिलेश चौरसिया के साथ इस दंपत्ति का पुराना झगड़ा चल रहा था. पुलिस को शक हुआ तो इनके कनेक्शन खंगाले गए.भूत से हत्या कराने का वहम करीब 15 दिन तक पुलिस ने हरेक इनपुट की गंभीरता से जांच की. आखिर में पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट किया है. पुलिस ने इस मामले में दो तांत्रिकों को भी अरेस्ट किया है. आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि श्यामलाल चौरसिया तंत्र मंत्र जानता था. उसने पकड़े गए तांत्रिकों की मदद से ही भूत हंकवाया था, जिससे अखिलेश चौरसिया के माता पिता की मौत हुई थी. तांत्रिकों ने इस बात की जानकारी खुद अरविंद चौरसिया को दी.
दो तांत्रिक भी गिरफ्तार
इसके बाद से अरविंद चौरसिया ने भी श्यामलाल के खिलाफ भूत हंकवाने की कोशिश की. हालांकि इससे काम नहीं बना तो उसने धारदार हथियार से श्यामलाल और उसकी पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी अरविंद चौरसिया और उसके साथी को तो मर्डर के आरोप में अरेस्ट किया है, वहीं दोनों तांत्रिकों को वारदात की साजिश रचने और अंध विश्वास फैलाने के आरोप में अरेस्ट कर अदालत में पेश किया जा रहा है. बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर के मुताबिक चारो आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है, जहां से उन्हें जेल भेजा जाएगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच