रेखा ने 20 साल बाद दोबारा पहनी खास साड़ी, अदार जैन की शादी में बटोरी सुर्खियां
बीत शुक्रवार को मुंबई में करीना कपूर के चचेरे भाई अदार जैन और अलेखा आडवाणी की शादी समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई हस्तियां शामिल हुईं। समारोह में जब एक्ट्रेस रेखा पहुंची तो उन्होंने सबका ध्यान आकर्षित कर लिया। एक्ट्रेस के ड्रेस ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी क्योंकि कहा जा रहा है कि इस साड़ी का संबंध बिग बी के एक फिल्म से है।
रेखा ने दोहराई 20 साल पुरानी
अदार और अलेखा की शादी में पहुंचते ही बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा ने सभी पैपराजी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। रेखा ने सिल्क साड़ी पहनी थी। कहा जा रहा है कि अभिनेत्री ने इसी साड़ी को साल 2005 में एक्टर अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘ब्लैक’ की स्क्रीनिंग में पहना था। हालांकि, 20 साल पहले रेखा ने इस साड़ी को बहुत ही साधारण तरीके से पहना था।
भारी-भरकम आउटफिट में दिखीं रेखा
शादी में एक्ट्रेस रेखा ने सिल्क साड़ी के साथ भारी भरकम लाल रंग का ब्लाउज पहना हुआ था। साथ ही उन्हें पारंपरिक आभूषणों को भी पहने हुए देखा गया।
शादी में पहुंची कई हस्तियां
बॉलीवुड समेत भारत से अलग अलग क्षेत्रों के लोगों ने शादी समारोह में शिरकत की। इसमें टीना अंबानी, आकाश अंबानी, अनिल अंबानी, सुहाना खान, चंकी पांडे समेत कई कलाकारों ने उपस्थिति दर्ज कराई। इनके साथ ही अदार और अलेखा के परिवार वाले भी शामिल रहे।
अमिताभ और रेखा कब दिखे साथ
बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन और रेखा को लेकर कई खबरें बनाई जाती रही हैं। इन दोनों कलाकारों ने कई फिल्मों में साथ में काम किया है। वो फिल्में हैं ‘दो अनजाने’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘मिस्टर नटवरलाल’ और ‘अलाप’ शामिल हैं। इन दोनों को आखिरी बार 1981 की फिल्म ‘सिलसिला’ में एक साथ देखा गया था।

यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं